राष्ट्रीय

मोदी सरकार बुगती से मिलाएगी हाथ

नई दिल्ली : टेररिस्तान के नाम से दुनियाभर में मशहूर पाकिस्तान की एकबार दुनिया के सामने पोल खुल गई है। पाकिस्तान ने भारत के सबसे बड़े दुश्मन और अंतर्राष्ट्रीय आतंकी हाफिज सईद को रिहा कर दिया है। दुनिया के सबसे बड़े दहशतगर्द हाफिज की रिहाई से पाकिस्तान की दुनियाभर में किरकिर हो रही है। वहीं हाफिज की रिहाई से भारत की चिंता बढ़ गई है। हाफिज भारत के खिलाफ लगातार साजिश रचता रहता है। पाकिस्तान की इस हरकत से भारत में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल सकता है और भारत पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का वक्त आने जरूर माकूल जवाब देगा। स्विट्जरलैंड ने पाकिस्तान से निर्वासित बलूच नेता ब्रह्मदाग बुगती की शरण की अर्जी को खारिज कर दिया है। बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई लड़ रहे बलूच रिपब्लिकन पार्टी के नेता ब्रह्मदाग बुगती इससे पहले भारत से शरण मांगी थी। लेकिन भारत ने पाकिस्तान से बेहतर रिश्ते की उम्मीद की वजह से उनकी उस याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था। ऐसे में भारत एकबार फिर से ब्रह्मदाग बुगती की शरण की याचिका पर विचार कर सकता है।

Related Articles

Back to top button