राष्ट्रीय

मौसम ने फिर बदला अपना मिजाज

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों से आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है। हालांकि धूप और बदली के बीच बारिश की संभावना नहीं के बराबर ही है।  मौसम विभाग के मुताबिक, अभी कुछ दिनों तक मौसम का यही रुख रहेगा और आंशिक बदली के साथ दिन में तेज हवाएं भी चलेंगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, सर्द हवाओं से तापमान में होगी गिरावट

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी। बूंदाबांदी की संभावना नही है, लेकिन ठंड हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button