पर्यटन

म्यांमार को 2०15 में 45 लाख से अधिक पर्यटक की उम्मीद

दस्तक टाइम्स/एजेंसी

mm3नेपेडा। म्यांमार को उम्मीद है कि 2०15 में विदेशी पर्यटकों की संख्या 45 लाख से अधिक रहेगी। यह बात बुधवार को जारी एक आधिकारिक रपट में कही गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, होटल और पर्यटन मंत्री यू टे आंग द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल सितंबर तक देश में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या संपूर्ण 2०14 के 3०.8 लाख आंकड़े को पार कर गई है। 31 अगस्त तक के मंत्रालय के आंकड़े के मुताबिक, पूरे देश में 1,225 लाइसेंसी होटल थे, जिनमें कुल 47,911 कमरे थे। साथ ही देश में यात्रा सेवा प्रदान करने वाले ऑपरेटरों की संख्या 1,847 थी। म्यांमार ने 2०15 में 5० लाख पर्यटकों को आकर्षित करने का लक्ष्य रखा है।

Related Articles

Back to top button