स्पोर्ट्स

म.प्र. की बेसबॉल टीम का नेतृत्व गौरव व प्रियंका को सौंपा

इंदौर, 24 मार्च (ईएमएस)। कटक में 26 से 30 मार्च तक खेली जाने वाली सीनियर राष्ट्रीय बेसबॉल स्पर्धा के लिए म.प्र. टीम घोषित की गई। इसका नेतृत्व गौरव व प्रियंका को सौंपा है।

टीम की घोषणा मालिनी गौड़ व महासचिव जसराज मेहता ने की। पुरूष वर्ग में गौरव सेंगर (कप्तान), मोहित व्यास, सन्नी डागा, बलवंत सिंह, किशन पुरोहित, हर्षदीप चौहान, अंकित जोशी, शैलेंद्र सिंह, अक्षय मिश्रा, नीरज सिंह, सत्यम सिंह, संजय ठाकुर, चेतन तिवारी, ईशान, शांतनु पांडे, सनत नागर को चुना गया है। महिला टीम में प्रियंका चौहान (कप्तान), मोना कुसमाकर, नेहा लिंबोदिया, सोनिया सिंह, जैनब, दुर्गा, रूक्मणी, शुभा, भारती पटेल, प्रिया गौड़, आकांक्षा यादव, प्रीति चंदेल, ज्योति यादव व ज्योति मीणा हैं।

Related Articles

Back to top button