टॉप न्यूज़फीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

यशवन्त सिन्हा ने एक बार फिर भाजपा को आड़े हाथों लिया

l_yashwani-1467003645 (1)एजेंसी/ नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर भाजपा को आड़े हाथों लिया है। अब मामला है एनएसजी में प्रवेश के लिए भारत की कवायद का। यशवंत सिन्हा ने एनएसजी की सदस्यता पाने के लिए भारत के पुरजोर प्रयासों पर सरकार की जमकर आलोचना की। 

उन्होंने कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं थी और भारत को आवेदक के तौर पर इस समूह में शामिल नहीं होना चाहिए। भारत को एनएसजी की सदस्यता स्वीकार नहीं करनी चाहिए क्योंकि उसे जो जरूरत थी, वह पहले ही पा चुका है।

 एनएसजी की सदस्यता पाने में भारत ने जो उत्सुकता दिखाई, उसकी कोई आवश्यकता नहीं थी। वाजपेयी सरकार में विदेश मंत्री रहे सिन्हा ने एनडीए सरकार के पाकिस्तान से निपटने के तरीकों पर भी सवाल उठाए।

Related Articles

Back to top button