राष्ट्रीय

यहां बेरहमी से महिलाओ को मारे जाते हैं कोड़े, वजह जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

भारत में धर्म और विश्वास के नाम पर कई तरह के अंधविश्वास दिखाई देते हैं। आज हम आपको इसी अंधविश्वास की ऐसी तस्वीर दिखाने जा रहे हैं जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। 

यहां बेरहमी से मारे जाते हैं  को कोड़े , वजह जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटेतमिलनाडु के त्रिची के Achappan मंदिर में अंध विश्वास के नाम पर ऐसा जानलेवा खेल खेला जाता है जिसे देखकर आपकी अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। यहां पर महिलाओं की कोड़ों से पिटाई की जाती है और उनके परिवार वाले दृष्य का लुत्फ भी उठाते हैं। 

मंदिर के पुजारी एक एक करके महिलाओं के सिर पर कोड़े से प्रहार करते हैं। कहा जाता है कि इस मंदिर में इस परंपरा को निभाने के लिए साल भर में करीब 2000 श्रद्धालु आते हैं। उनका कहना है कि ऐसा करने से बुरी आत्माओं के चंगुल से छुटकारा मिल जाता है। 

कहा जाता है कि ये परंपरा सदियों पुरानी है जिसे लोग श्रद्धा के साथ निभाते चले आ रहे हैं। लोगों का मानना है जिन लड़कियों का पढा़ई में मन नहीं लगता है और जिन महिलाओं के पीरियड्स अनियमित होते हैं वो बुरी आत्मा के चंगुल में फंसी होती है। यहां पर उनका शुद्धीकरण किया जाता है।

आपको बता दें कि इस परंपरा पर कुछ लोगों का इतना विश्वास है कि वो करीब 10 सालों से इस मंदिर में आ रहे हैं। इसके साथ ही महिलाओं का कहना है पुजारी के हाथों इस तरह की परंपरा को निभाने से उन्हें शारीरिक और दिमागी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। 

 

Related Articles

Back to top button