अन्तर्राष्ट्रीय

यूके्रन के नौसेना प्रमुख बर्खास्त

ukकीव। यूके्रन के कार्यवाहक रक्षा मंत्री इगॉर तेनियुख ने रविवार को नौसेना कंमाडर डेनिस बेरेजोव्स्की को पद से बर्खास्त कर दिया। डेविस ने रूस-क्रिमिया सरकार के समथकों के  प्रति अपनी वफादारी की शपथ ली थी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार  यूके्रन के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा  ‘‘नौसेना के नए कमांडर रेयर एडमिरल सरगी हेयडक होंगे।’’ यूक्रेन सुरक्षा परिषद से मिली जानकारी के अनुसार  देश के अभियोजक के कार्यालय से डेविस के खिलाफ देशद्रोह का मामला शुरू किया गया है। डेविस को एक दिन पहले ही अंतरिम राष्ट्रपति ओलेक्सैंडर तर्चिनोव ने नौसेना प्रमुख के पद पर नियुक्त किया था।

Related Articles

Back to top button