ज्ञान भंडार

यूनिफार्म पहनकर आने को कहा तो छात्र ने संचालक को मार दी गोली

student_gun_fire_jawara_news_2016115_11643_05_11_2016रतलाम। जिले के जावरा नगर में पिपलोदा रोड स्थित माइल स्टोन स्कूल एकेडमी के संचालक अमित जैन को शनिवार सुबह एक छात्र ने गोली मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जावरा के निजी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार आरोपी एकेडमी में कक्षा नौवीं का छात्र है। वह यूनिफॉर्म पहनकर नहीं आया था। सुबह करीब नौ बजे संचालक अमित ने उसे यूनिफार्म पहन कर आने के लिए कहा। इस पर वो नाराज हो गया और स्कूल से चला गया। 10:15 मिनट बाद वह हथियार लेकर स्कूल पहुंचा और केबिन में घुसकर संचालक अमित को गोली मार दी। अमित के पेट के नीचे गोली लगी है।

गोली चलने की आवाज से विद्यार्थी और स्टाफ के लोग घबरा गए। आरोपी छात्र भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल संचालक को निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर कर दिया गया। उधर खबर फैलने पर एकेडमी के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। इससे जाम की स्थिति बन गई। पुलिस आरोपी छात्र की तलाश है।

Related Articles

Back to top button