BREAKING NEWSउत्तर प्रदेश

यूपी के 92 बीमार व्यक्तियों को 1.26 करोड़ की मिली सरकारी सहायता

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जनपदों के 92 व्यक्तियों को 01 करोड़ 26 लाख 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है। यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थियों में जनपद अम्बेडकरनगर की सुमन, बदायूं के मास्टर सनी तथा गाजियाबाद के इकराम आदि शामिल हैं। लाभार्थियों में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं।

Related Articles

Back to top button