उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य

यूपी में कोरोना वैक्‍सीन लगवाने में पुरुषों से पीछे रह जा रहीं महिलाएं

लखनऊ: तमाम कोशिशों के बावजूद कोरोना टीकाकरण में महिलाएं पुरुषों की बराबरी नहीं कर पा रही हैं। पुरुषों के मुकाबले महिला टीकाकरण के आंकड़ों में खासा फर्क है। स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में प्रयास में जुट गया है। इसके लिए महिलाओं को टीकाकरण के प्रति जागरुक किया जा रहा है।

यूपी में अब तक 61144959 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इनमें करीब पांच करोड़ 15 लाख 71 हजार 485 लोगों ने वैक्सीन की पहली खुराक ली है। उधर, 9573474 लोग वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं।टीकाकरण में महिलाओं की कम भागीदारी स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बन गया है। बुधवार दोपहर तीन बजे तक तीन करोड़ 42 लाख 53 हजार 409 पुरुषों ने वैक्सीन लगवाई।

वहीं महिलाओं की संख्या 26969686 महिलाओं ने वैक्सीन लगवाई है। महिलाओं की संख्या करीब 71 लाख 83हजार 723 पीछे चल रही है। लखनऊ में अब तक 23,58,815 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इसमें 1330206 पुरुष व 1027741 महिलाओं ने वैक्सीन लगवाई।

Related Articles

Back to top button