उत्तर प्रदेशफीचर्डराजनीतिराज्यलखनऊ

यूपी में पंचायत चुनावों के पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

दस्तक टाइम्स/एजेंसी

up vidhan sabhaलखनऊ (एजेंसी)। यूपी में रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पंचायत चुनावों की आचार संहिता के पहले सरकार ने नौकरशाही में बड़ा बदलाव किया। एकमुश्त 120 अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। इनमें 23 आईएएस, 42 आईपीएस, 40 पीसीएस व 15 पीपीएस अफसर शामिल हैं। कई आईएएस साइड लाइन कर दिए गए तो कई आईपीएस से कप्तानी छीन ली गई।

23 आईएएस अफसरों का तबादला
शासन ने रविवार देर रात जिन 23 आईएएस अफसरों का तबादला किया उनमें आईएएस नवतेज सिंह प्रमुख सचिव रेशम विभाग को सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद उ.प्र. लखनऊ, डा. प्रभात कुमार प्रमुख सचिव ग्रामीण अभियंत्रण समन्वय तथा उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग एवं परियोजना समन्वयक डास्प उ.प्र. लखनऊ को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग तथा सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग, अनिल कुमार द्वितीय प्रमुख सचिव स्टाम्प एवं निबंधन विभाग तथा महानिरीक्षक स्टाम्प एवं निबंधन उ.प्र. इलाहाबाद से महानिरीक्षक स्टाम्प एवं निबंधन उ.प्र. इलाहाबाद के पद के अतिरिक्त प्रभार से अवमुक्त करते हुए प्रमुख सचिव स्टाम्प एवं निबंधन विभाग के पद पर बनाये रखा गया। डा. आशीष कुमार गोयल प्रतीक्षारत को महानिरीक्षक स्टाम्प एवं निबंधन उ.प्र. इलाहाबाद, भवनेश कुमार सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण से सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग से सचिव खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के पद से अवमुक्त करते हुए सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के पद पर बनाये रखा। एमपी अग्रवाल सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन परती भूमि विकास विभाग तथा अध्यक्ष पैक्ट उ.प्र. लखनऊ से मंडलायुक्त सहारनपुर, सुरेद्र्र सिंह मिशन निदेशक कौशल विकास मिशन तथा विशेष सचिव पर्यावरण विभाग एवं निदेशक पर्यावरण उ.प्र. लखनऊ से विशेष सचिव पर्यावरण विभाग एवं निदेशक पर्यावरण उ.प्र. लखनऊ के पद के अतिरिक्त प्रभार से अवमुक्त करते हुए मिशन निदेशक कौशल विकास उ.प्र. के पद बनाये रखा। अजय कुमार शुक्ला निदेशक स्थानीय निकाय उ.प्र. लखनऊ से विशेष सचिव पर्यावरण विभाग एवं निदेशक पर्यावरण उत्तर प्रदेश लखनऊ, श्याम नारायण त्रिपाठी सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद उ.प्र. इलाहाबाद से मुख्य कार्यपालक अधिकारी कांशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी, श्रीमती कुमुदलता श्रीवास्तव विशेष सचिव शिक्षा विभाग एवं अपर निदेशक उ.प्र. प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी लखनऊ को अपर निदेशक उ.प्र. प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के पद के अतिरिक्त प्रभार से अवमुक्त कर विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा बनाये रखा, श्रीमती कनक त्रिपाठी अपर आयुक्त इलाहाबाद मंडल से सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद उ.प्र. लखनऊ, राजीव रौतेला विशेष सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग से जिलाधिकारी फतेहपुर, श्रीमती अदिति सिंह जिलाधिकारी सुल्तानपुर से अपर प्रबंध निदेशक उ.प्र. राज्य सड़क परिवहन निगम लखनऊ, अंकित कुमार अग्रवाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वाराणसी से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट लखीमपुर खीरी, श्रीमती नेहा प्रकाश ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ललितपुर से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गाजीपुर, एस. राजलिंगम विशेष सचिव दुग्ध विकास विभाग एवं महाप्रबंधक पीसीडीएफ उ.प्र. लखनऊ से जिलाधिकारी सुल्तानपुर, रमा रमण मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोयडा, नोयडा तथा अध्यक्ष नोयडा, ग्रेटर नोयडा एवं यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर से मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोयडा के पद से अवमुक्त कर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोयडा, ग्रेटर नोयडा एवं यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर बनाये रखा, अनिल सचिव उच्च शिक्षा विभाग से मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोयडा, शरद कुमार सिंह विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से जिलाधिकारी बलिया, श्रीमती कल्पना अवस्थी मंडलायुक्त चित्रकूट से प्रतीक्षारत, कौशल राज शर्मा जिलाधिकारी इलाहाबाद से प्रतीक्षारत, संजय कुमार जिलाधिकारी सोनभद्र से जिलाधिकारी इलाहाबाद बनाया गया है।

पीसीएस में भी बड़ा बदलाव
पीसीएस एडीएम हाथरस उदय राम को अपर आयुक्त मेरठ, सीडीओ बलरामपुर राम आसरे को फतेहपुर में सीडीओ, एडीएम लखनऊ शिव प्रसाद को सीडीओ बलरामपुर, संयुक्त सचिव दुग्ध विकास श्यामधर पाण्डेय को अपर आयुक्त झांसी, एडीएम इलाहाबाद राम नेवास को एडीएम फैजाबाद, एडीएम इलाहाबाद ओम प्रकाश श्रीवास्तव को एडीएम अमेठी तथा सूर्य नारायण यादव को एडीएम अमेठी को इलाहाबाद में एडीएम बनाया गया है। इसी तरह सीडीओ महराजगंज प्रेम प्रकाश सिंह को उप भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद, सीडीओ सुल्तानपुर श्रीकांत मिश्र को संभागीय खाद्य नियंत्रक लखनऊ, संभागीय खाद्य नियंत्रक लखनऊ राम यज्ञ मिश्र को सीडीओ सुल्तानपुर, अपर आयुक्त सहारनपुर भगेलू राम को संभागीय खाद्य नियंत्रक झांसी, सिटी मजिस्ट्रेट झांसी रमेश प्रसाद मिश्र का पूर्व में गोण्डा में हुआ स्थानातंरण निरस्त कर दिया गया है। उप जिलाधिकारी झांसी भगवान शरण को नगर मजिस्ट्रेट इलाहाबाद, स्थानातरणाधीन एडीएम रामपुर ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव को एडीएम मेरठ, अपर आयुक्त वाराणसी चंद्र प्रकाश नारायण उपाध्याय को अपर आयुक्त लखनऊ, एडीएम बलरामपुर गंगाराम गुप्ता को एडीएम इलाहाबाद, उप संचालक चकबंदी बहराइच शिवपूजन को एडीएम बलरामपुर, निदेशक रेशम निदेशालय विमल चन्द्र श्रीवास्तव का पूर्व में हुआ तबादला निरस्त कर दिया गया है।
नगर मजिसट्रेट गाजियाबाद राजेश कुमार यादव को एडीएम गौतमबुद्धनगर, एडीएम मथुरा जय शंकर मिश्र को संयुक्त निदेशक आयुर्वेद निदेशालय, एडीएम गौतमबुद्ध नगर महेन्द्र प्रसाद को एडीएम मथुरा, एडीएम मथुरा धीरेन्द्र प्रताप सिंह को एडीएम हाथरस, अपर आयुक्त मिर्जापुर राम चन्द्र को एडीएम सोनभद्र, नगर मजिस्ट्रेट बांदा चित्रलेखा सिंह को कमाण्डेंट नागरिक सुरक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ, सीईओ विश्वनाथ मंदिर वाराणसी अजय कुमार अवस्थी को एडीएम प्रशासन मथुरा, सीडीओ बस्ती मारकण्डेय शाही को सीडीओ महराजगंज तथा मुख्य राजस्व अधिकारी बस्ती सोबरन सिंह को सीडीओ बस्ती बनाया गया है। एडीएम बरेली मनोज कुमार का पूर्व में मुजफ्फरनर में हुआ तबादला रद्द कर दिया गया है। एडीएम नगर गाजियाबाद बृज बिहारी पाण्डेय को एडीएम मुजफ्फरनगर प्रीती जायसवाल को एडीएम गाजियाबाद, अपर नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ नवनीत सक्सेना को एडीएम लखनऊ, उप निदेशक स्थानीय निकाय नंद लाल सिंह को अपर नगर आयुक्त लखनऊ, सचिव विकास प्राधिकरण अलीगढ़ राजेश कुमार प्रजापति को एडीएम हमीरपुर, उप जिलाधिकारी बांदा राकेश कुमार श्रीवास्तव को नगर मजिस्ट्रेट बांदा, उप जिलाधिकारी लखनऊ अनलि कुमार सिंह को एडीएम लखनऊ, उप जिलाधिकारी एटा प्रदीप कुमार सक्सेना को नगर मजिस्ट्रेट जालौन, उप जिलाधिकारी सुल्तानपुर शिव बहादुर सिंह को नगर मजिस्ट्रेट फर्ररूखाबाद तथा उप जिलाधिकारी फैजाबाद ब्रहम्देव सिंह को नगर मजिस्ट्रेट गाजियाबाद बनाया गया है। प्रतीक्षारत चल रहे राम अवतार को अपर निदेशक अर्थ एवं सं या प्रभाग लखनऊ के पद पर तैनाती की गयी है। एडीएम हमीरपुर कुंज बिहारी अग्रवाल को प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है।

42 आईपीएस अफसरों का तबादला
आईपीएस के तबादलों में बृजराज को एडीजी भवन कल्याण उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद से पीटीसी मेरठ, अमिताभ यश को आईजी गोरखपुर जोन से उत्तर प्रदेश पुलिस तकनीकी सेवायें, अशोक मुथा जैन को आईजी लोक शिकायत डीजीपी मुख्यालय से सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ, प्रमोद कुमार मिश्र को आईजी दूरसंचार उत्तर प्रदेश लखनऊ से भवन एवं कल्याण उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद, प्रेम चन्द्र मीना को आईजी उत्तर प्रदेश पुलिस तकनीकी सेवाएं लखनऊ से गोरखपुर जोन, नवनीत सिकेरा को आईजी महिला प्रकोष्ठ के साथ-साथ आईजी लोक शिकायत उत्तर प्रदेश लखनऊ का अतिरिक्त कार्यभार, विजय यादव को सेनानायक आठवीं वाहिनी पीएसी बरेली से एसपी मऊ, प्रतीक्षारत अपर्णा कुमार को सेनानायक 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी, सोनिया सिंह को एसपी सुल्तानपुर से एसपी अभिसूचना लखनऊ, राजेश कृष्ण को एसपी सीतापुर से एसपी भष्ट्राचार निवारण संगठन लखनऊ, कवीन्द्र प्रताप सिंह को एसपी कार्मिक पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद से एसपी सीतापुर, श्रीकांत सिंह को एसपी श्रावस्ती से एसपी रायबरेली, अमित वर्मा को डीजीपी कार्यालय से एसपी चंदौली, मुनिराज जी को एसपी चंदौली से एसपी हमीरपुर, कृपा शंकर सिंह को सेनानायक 28वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर से एसपी बस्ती, दिनेश चन्द्र को एसपी मिर्जापुर से एसपी सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ, रोहन पी कनय को सेनानायक 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा से एसपी अम्बेडकरनगर, विनय यादव को एसपी रेलवे लखनऊ से एसपी सुल्तानपुर, पंकज कुमार को एसपी अम्बेडकरनगर से यातायात निदेशालय लखनऊ, सुभाष सिंह बघेल को एसपी भ्रष्टाचार निवारण संगठन से एसपी बिजनौर, हरि नारायण सिंह को बिजनौर से एसएसपी एसटीएफ लखनऊ, डॉक्टर प्रीतिन्दर सिंह को एसएसपी गौतमबुद्घनगर से एसएसपी आगरा, किरन एस को एसएसपी झांसी से एसएसपी गौतमबुद्धनगर, अखिलेश चौरसिया को एसपी प्रतापगढ़ से एसपी खीरी, सुनील कुमार सक्सेना को एसपी सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ से एसपी प्रतापगढ़, राजू बाबू सिंह को डीजीपी कार्यालय से सेनानायक 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर, अरविन्द सेन को एसपी खीरी से एसपी मिर्जापुर, प्रदीप कुमार यादव को एसएसपी गोरखपुर से एसपी उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लखनऊ, सुरेश राव आनन्द कुलकर्णी को एसपी गाजीपुर से सेनानायक 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली, राम किशोर को एसपी मानवाधिकार लखनऊ से एसपी गाजीपुर, मोदक राजेश डी राव को एसएसपी आगरा से सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ गंगा नाथ त्रिपाठी को एसपी भवन एवं कल्याण उत्तर प्रदेश मुख्यालय इलाहाबाद से एसपी श्रावस्ती, सालिक राम को एसपी पीटीएस गोरखपुर से एसपी बहराईच, नेहा पांडेय को एसपी बहराईच से एसपी रेलवे लखनऊ, सुभाष चन्द्र दुबे को एसपी एटीएस लखनऊ से एसपी झांसी, अनीस अहमद अंसारी को डीजीपी कार्यालय से एसपी बलिया, मोहित गुप्ता को एसपी रायबरेली से एसएसपी फैजाबाद, उमेश कुमार श्रीवास्तव को एसपी फैजाबाद से एसपी एटीएस लखनऊ, शिव प्रसाद उपाध्याय को सेनानायक 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर से एसपी कुशीनगर, राजेश पी सिंह यादव को एसपी गोंडा से एसएसपी गोरखपुर, ओम प्रकाश श्रीवास्तव को एसपी अभिसूचना लखनऊ से एसपी फतेहपुर और अतुल शर्मा को एसपी कुशीनगर से सेनानायक 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर भेजा गया है।

15 एएसपी भी इधर से उधर
15 अपर पुलिस अधीक्षकों में मो. नेजाम हसन अपर पुलिस अधीक्षक स्थानान्तरणाधीन अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अघिष्ठïन लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ, नित्यानंद राय अपर पुलिस अधीक्षक, जनसंपर्क अधिकारी मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उ.प्र. लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर, हरदयाल सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सीतापुर से अपर पुलिस अधीक्षक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लि. लखनऊ, जय प्रकाश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिदेशक के उप सहायक उ.प्र. लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सीतापुर, अरुण कुमार पाण्डेय अपर पुलिस अधीक्षक प्रोटोकाल वाराणसी से अपर पुलिस अधीक्षक उपसेनानायक 42वीं वाहिनी पीएसी इलाहाबाद, सर्वानंद सिंह यादव अपर पुलिस अधीक्षक इटावा से अपर पुलिस अधीक्षक यातायात कानपुर नगर, लल्लन सिंह अपर पुलिस अधीक्षक यातायात कानपुर नगर से अपर पुलिस अधीक्षक इटावा, सूर्यकांत त्रिपाठी अपर पुलिस अधीक्षक उपसेनानायक 42वीं वाहिनी पीएसी इलाहाबाद से अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उ.प्र. लखनऊ, त्रिभुवन सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उपसेनानायक 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी से अपर पुलिस अधीक्षक अपराध वाराणसी, राम मोहन सिंह अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि. आगरा से अपर पुलिस अधीक्षक अपराध मथुरा, अशोक कुमार राय स्थानान्तरणाधीन अपर पुलिस अधीक्षक एंटी डकैती आपरेशन कानपुर से अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिेदशक उ.प्र. लखनऊ, बालेन्दु भूषण सिंह अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूं से अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उ.प्र. लखनऊ, मुन्ना लाल अपर पुलिस अधीक्षक, उप सेनानायक 30वीं वाहिनी पीएसी गोण्डा से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूं, अशोक कुमार वर्मा अपर पुलिस अधीक्षक एओसी मुख्यालय लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक प्रोटोकाल वाराणसी बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button