उत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

यूपी में बनेगा बड़ा रिकॉर्ड, ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ की निगरानी में रोपे जाएंगे पांच करोड़ पौधे

akhilesh-yadav-in-meerut-railly-on-ganna-kisan-and-powrer-supply-sadbhavna-raillyप्रदेश में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम की निगरानी में सोमवार को पांच करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए चिह्नित किए गए छह हजार से ज्यादा स्थानों पर पौधे पहुंचा दिए गए हैं।
 

सीएम अखिलेश यादव रसूलाबाद (कानपुर देहात) और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव कुकरैल (लखनऊ) में पौधरोपण कर इस महाअभियान की शुरुआत करेंगे।

वन मुख्यालय पर शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रमुख सचिव वन संजीव सरन ने बताया कि अभियान सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू होगा। 24 घंटे में पांच करोड़ पौधों की रोपाई के लिए चयनित 6166 स्थलों पर पौधे पहुंचा दिए गए हैं।

वेबसाइट पर चयनित स्थलों के पॉलीगन (बहुभज) भी अपलोड कर दिए गए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति इन स्थानों का मौका मुआयना कर सके। ‘द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी), नई दिल्ली’ और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के ऑडिटर पूरे अभियान की निगरानी करेंगी।

सचिव, वन सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि मुख्यालय स्थित कमांड सेंटर में पौधरोपण अभियान की पल-पल की खबर उपलब्ध रहेगी। इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button