उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़

यूपी: मोहर्रम तक अफसरों-पुलिसकर्मियों की छुट्टियां कैंसिल

akhilesh-yadav_1475269633मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगामी त्यौहारों पर विशेष चौकसी रखने निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा व मोहर्रम जैसे त्यौहारों सामने हैं, इसलिए  भीड़भाड़ खासकर मेलों के आयोजन में खास सतर्कता बरती जाए।
 
मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था के लिए जिम्मेदार पुलिस व प्रशासन के अफसरों को मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिए हैं। कहा कि मोहर्रम तक प्रशासनिक अफसरों व पुलिसकर्मियों के अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त किए जाएं।

देश व प्रदेश के माहौल को देखते हुए इन सभी त्यौहारों में पुलिस व प्रशासन को और अधिक सतर्क रहना होगा।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सूबे के उच्चस्तरीय अधिकारियों को बुलाया था। प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पंडा व डीजीपी जावीद अहमद से उन्होंने फीडबैक भी लिए।

 

Related Articles

Back to top button