उत्तर प्रदेशफीचर्डराष्ट्रीयलखनऊ

यूपी : रंग लाई सीएम अखिलेश की नाराजगी, करीबियों का निलंबन हुआ वापस

akhilesh-yadav_650x400_51449645691लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नाराजगी रंग लाई है। उनके दो करीबी युवा नेताओं सुनील सिंह यादव ‘साजन’ व आनंद भदौरिया का निलंबन पार्टी प्रमुख ने वापस ले लिया है। दोनों नेताओं के निलंबन से नाराज अखिलेश सैफई महोत्सव का उद्घाटन करने नहीं गए थे। समाजवादी पार्टी (एसपी) के मुख्य प्रवक्ता शिवपाल यादव की ओर से जारी एक बयान में साजन व भदौरिया का निलंबन वापस लिए जाने की जानकारी दी गई है।

बयान के मुताबिक, एसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने साजन (छात्रसभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष) तथा भदौरिया (लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष) के प्रत्यावेदन पर विचार करते हुए इनका निष्कासन खत्म कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, अपने दोनों करीबियों सुनील यादव साजन और आनंद भदौरिया को पार्टी से बर्खास्त करने को लेकर अखिलेश की मुलायम यादव से नाराजगी चल रही थी। यही नहीं, ऐसा भी कहा जा रहा था कि बदायूं से सांसद धर्मेद्र यादव व मैनपुरी से सांसद तेज प्रताप यादव अखिलेश यादव को मनाने के लिए लखनऊ आए थे।

 

Related Articles

Back to top button