उत्तर प्रदेशफीचर्डराज्य

यू.पी. में छाई मोदी की लहर, 300 के पार हुआ आकड़ा..

उत्तर प्रदेश में चुनावी संग्राम खत्म होने के साथ ही सभी की निगाहें नतीजों पर टिकी हुई हैं। आखिर यूपी में अगली सरकार किसकी होगी, इसको लेकर लग रहे कयास जल्द ही थमने वाले हैं। यूपी विधानसभा चुनाव में जनता का फैसला क्या है जल्द ही यह साफ हो जाएगा। मतगणना शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं यूपी चुनाव का पल-पल का अपडेट।

यू.पी. में छाई मोदी की लहर, 300 के पार हुआ आकड़ा..

11.00- जसवंत नगर से शिवपाल सिंह 11278 वोटों से आगे। 10.58- अमेठी विधानसभा सीट पर भाजपा की गरिमा सिंह 12063 वोटों से आगे।

10.56- अमेठी सीट पर कांग्रेस की अमिता सिंह को 4011 वोट, सपा के गायत्री को 9393 वोट और बसपा के रामजी मौर्य को मिले 3996 वोट।

10.54- अभी तक 302 पर मोदी गठबंधन, 71 पर अखिलेश गठबंधन, 20 पर बसपा और 10 सीटों पर अन्य आगे। 10.54- भाजपा ने पार किया 300 का आंकड़ा।

10.52- कानपुर में भाजपा समर्थकों ने मनाया जश्न।

10.51- राजनाथ सिंह के बेटे पंकज नोएडा सीट पर 15766 वोटों से आगे।

10.50- सरधना सीट पर संगीत सोम आगे। सपा के अतुल को 11884, कांग्रेस के इमरान को 5670 और भाजपा के संगीत सोम को 22,209 वोट मिले। 10.45- भाजपा की स्वाति सिंह पीछे।

10.44- मुलायम की बहू अपर्णा यादव पीछे, रीता बहुगुणा जोशी आगे।

10.43- मऊ सदर में महेंद्र राजभर को 7971 वोट, मुख्तार अंसारी को 8571 वोट और अल्ताफ अंसारी को 5757 वोट मिले।

10.42- इलाहाबाद शहर उत्तरी में भाजपा के हर्ष को 15355, कांग्रेस के अनुग्रह को 9068 और बसपा के अमित को 4968 वोट।

10.41- बरेली 9 विधानसभाओं में 7 पर बीजेपी आगे, आंवला और बिथरी में सपा आगे।

10.40- भदोही ज्ञानपुर में बाहुबली विजय मिश्रा निषाद पार्टी से सात हजार वोटों से आगे।

10.26- अभी तक 295 पर मोदी गठबंधन, 74 पर अखिलेश गठबंधन, 25 पर बसपा और 9 सीटों पर अन्य आगे।

10.25- यूपी में सभी 403 सीटों के रुझान आए। 10.23- अमेठी से गायत्री प्रजापति 1557 वोटों से पीछे, भाजपा की गरिमा सिंह आगे। 10.22- ललितपुर विधान सभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी 9000 वोटों पर आगे

10.21- मऊ में बसपा के मुख्तार अंसारी तीसरे नंबर पर। भाजपा के महेंद्र राजभर दूसरे और अल्ताफ अंसारी पहले नंबर पर।

10.20- हस्तिनापुर से भाजपा के दिनेश खटीक 11,362 वोटों से आगे।

10.18- भाजपा को मोदी के प्रचार का फायदा, जहां-जहां गए वहां की सीट पर आगे चल रही है भाजपा।

10.17- रुझानों पर केशव प्रसाद मौर्य बोले- पीएम मोदी की वजह से जीती है भाजपा।

10.16- जागेश्वर से कांग्रेस के गोविंद सिंह कुंजवाल पीछे।

10.16- अमेठी से गायत्री प्रजापति हुए पीछे।

10.15- अंबेडकर नगर से सपा के शंखलाल माझी पीछे।

10.14- अकबरपुर से बसपा के रामअचल राजभर आगे।

10.13- आदित्यनाथ ने कहा कि एसपी-कांग्रेस गठबंधन देश हित में नहीं है, जिसे लोगों ने भी नकारा।

10.12- रुझानों पर योगी आदित्यनाथ बोले- कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा, प्रचंड बहुत से बनाएंगे सरकार।

यूपी में इस बार किसकी सरकार?

यूपी में इस बार किसकी सरकार? यूपी विधानसभा चुनाव में इस बार मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन के बीच माना जा रहा है। सभी दलों ने सियासी तौर पर अपनी रणनीति को अंजाम दिया। यूपी में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी ने इस बार कांग्रेस से गठबंधन किया और चुनाव मैदान में उतरी है। वहीं दूसरी ओर बसपा सुप्रीमो मायावती ने अकेले ही मोर्चा संभाला। उन्होंने दलित और मुस्लिम समीकरण को साधने की कोशिश करते हुए अपनी सियासी रणनीति बनाई। वहीं भारतीय जनता पार्टी की बात करें तो 2014 के आम चुनाव में जिस तरह से यूपी में बीजेपी की लहर देखने को मिली, पार्टी एक बार फिर से उसे जारी रखने की कवायद में जुटी रही। यही वजह है कि यूपी में सीएम कैंडिडेट घोषित नहीं करके पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही चेहरे पर चुनाव लड़ा।

चुनाव कार्यक्रम पर एक नजर

4 जनवरी को चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंका। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही यहां तमाम दलों ने अपनी चुनावी रणनीति यहां बनानी शुरू कर दी। आबादी के मामले में यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है और यहां विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं। यही नहीं, अकेले यूपी से राज्यसभा के कुल 30 सदस्य चुनकर आते हैं, इस लिहाज से यूपी का चुनाव देश की राजनीति में काफी अहमियत रखता है। उत्तर प्रदेश में कुल 403 सीटों पर चुनाव सात चरणों में हुआ, पहले चरण का मतदान 11 फरवरी, दूसरे चरण का मतदान 15 फरवरी, तीसरे चरण का मतदान 19 फरवरी, चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी, पांचवे चरण का मतदान 27 फरवरी, छठे चरण का मतदान 4 मार्च और आखिरी चरण का मदान 8 मार्च को संपन्न हुआ। सभी चरणों के औसत मतदान पर नजर डालें तो इस बार यूपी में कुल 60.76 फीसदी मतदान हुआ। वहीं 9 मार्च को अंबेडकरनगर की आलापुर सीट पर सपा उम्मीदवार के निधन के चलते मतदान हुआ था।

2012 में हुए विधानसभा चुनाव पर एक नजर

यूपी में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी, भाजपा, बसपा, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकदल हैं। 2012 में समाजावादी पार्टी ने 403 में से कुल 224 सीटें जीती थीं, जबकि बसपा के खाते में सिर्फ 80 सीटें आई थीं। वहीं भाजपा तीसरे पायदान पर रही थी और उसे 47 सीटें हासिल हुई थी। कांग्रेस पर नजर डालें तो उसे 2012 में 22 सीटें और आरएलडी को 10 सीटें मिली थी। इस लिहाज से देखें तो प्रदेश में सपा सबसे बड़ी पार्टी है और बसपा दूसरे नंबर की पार्टी। हालांकि ये तो बीती बात हो गई इस बार के एग्जिट पोल के नतीजे कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button