जीवनशैली

ये हैं दुनिया की सबसे खुबसुरत किन्नर, जो बड़ी से बड़ी ऐक्ट्रेस को देती हैं मात

हमारे समाज में जिस तरह से स्त्री और पुरुष को समाज का हिस्सा माना गया है ठीक वैसे ही ही किन्नर भी इसी समाज के हिस्सा हैं |हालाँकि समाज में किन्नरों को वो मान सम्मान नहीं मिलता और उन्हें समाज से दूर भी कर दिया जाता है। यही कारण है कि अक्सर किन्नर समुदाय के लोग हमारे घरों में खुशियों के समय या फिर सड़कों पर नाचते गाते हुए दिखाई देते है क्योंकि उनके पास कमाई का ओर कोई साधन नहीं है।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी किन्नर के बारे में बताने वाले है जो आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है उसका नाम आज और सारे मणिपुरियों के बीच मशहूर और जाना पहचाना नाम बन चूका है |वह बहुत ही खुबसूरत होने के साथ साथ परम्परागत भी है इसके साथ ही उसने सिनेमा की दुनिया में उड़ान भरने की कोशिश की है |

हम बात कर रहे हैं दुनिया की सबसे खुबसूरत किन्नर बिशेष हुइरेम जो की 27 साल की है जो की इस बार थाईलैंड में आयोजित होने वाले मिस इंटरनेशनल क्वीन ब्यूटी कांटेस्ट में भाग लेकर अपनी प्रसिद्धि को मणिपुर और मणिपुरी बोले जाने वाले पड़ोसी क्षेत्र असम, बांग्लादेश और म्यांमार से परे ले जाना चाहती हैं| आपको बता दे बिशेष ने बैंगलोर विश्वविद्यालय से फैशन और परिधान डिजाइनिंग में स्नातक कर मणिपुरी फिल्मों और रंगमंच में सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले कलाकारों में से एक है|

आपको बता दे थाईलैंड में आयोजित की जाने वाली ये प्रतियोगिता सिर्फ किन्नरों के लिए ही आयोजित की जाती है जिसमे सबसे खुबसूरत किन्नर को इंटरनेशनल ब्यूटी क्वीन की उपाधि से सम्मानित किया जाता है |आपको बता दे इस प्रतियोगिता में बिशेष चयनित 30 प्रतिभागियों में से एक हैं।

बिशेष के पिता ने आईएएनएस को बताया की जब बचपन में उन्हें बिशेष के किन्नर होने के बारे में पता चला तो उन्होंने काफी धैर्य रखा और उन्होंने यह भी कहा की “इस बात को समझने की जरूरत है कि मेरा बेटा एक लड़की से कहीं बढ़कर है जिसके बाद उन्होंने बिशेस को ठुकराने की बजाय बड़े ही लाड प्यार से पालपोसकर बड़ा किया|

वही बिशेष की मां खोमदोन्बी ने बताया की शुरू शुरू में हमारे लिए ये काफी मुश्किल हुआ करता था क्योंकि जब भी वह अपने बेटे द्वारा लड़कियों के कपड़ों के प्रति आकर्षण देखती थी तो काफी नाराज हुआ करती थी लेकिन बाद में उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया। आपको बता दे बिशेष पिछले साल महिलाओं के लिए ब्यूटी पार्लर भी संचालित करती थी|

इस तरह से बिशेष ने काफी कठिनाइयों से आपने आप को इस मंजिल तक पहुँचाया है उन्हें प्रतियोगिता और यात्रा से जुड़े खर्चों का वहन भी खुद ही करना पड़ रहा है।इसके अलावा बिशेष ने बताया की उन्हें एक मशहूर किन्नर होने की वजह से अनावश्यक विवादों का भी सामना करना पड़ता रहता है लेकिन उन्हें राज्य के अन्य किन्नरों का समर्थन प्राप्त है।

हाल ही में मशहूर ट्रांसजेंडर हुईरेम ने मणिपुर के एक पूर्व मंत्री पर मारपीट का आरोप लगाया था। हुईरेम ने प्रदेश के तत्कालीन ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री पर आरोप लगाया था। हुईरेम का मंत्री का झगड़ा गाड़ियों के काफिले को लेकर हुआ था और हुईरेम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मंत्री पर आरोप लगाया था।

Related Articles

Back to top button