पर्यटन

ये हैं नेचुरल वाटरफॉल्स, जिनकी खूबसूरती है दुनियाभर में मशहूर

दुनिया में बहुत ही ऐसी नेचुरल चीजें मौजूद हैं, जिनकी खूबसूरती को देखना अपने आप में एक अनूठा अनुभव होता है। वाटर फॉल्स नेचर के ही एक1_1434526529 क्रिएशन हैं। दुनिया में ऐसे कई सारे वाटर फॉल्स हैं, जिनके पीछे इंटरेस्टिंग हिस्ट्री और मिस्ट्रीज हैं।

गुऑफॉस

आइसलैंड का ये वाटर फॉल नेचर की एक खूबसूरत देन है। यहां ऊंचाई से पानी की गिरती धारा को देखना वाकई अनोखा अनुभव होता है। 12 मीटर की ऊंचाई से गिरते नीले-हरे पानी के झरने की चौड़ाई लगभग 30 मीटर है। इसे ‘वाटर फॉल ऑफ गॉड’ भी क2_1434526529हा जाता है। इसके पीछे कई सारी कहानियां जुड़ी हुई हैं। कहा जाता है इस झरने का ये नाम 1000 साल पहले पड़ा था, जिसके बाद आइसलैंड में लोगों ने क्रिश्चियनिटी को स्वीकार कर लिया था।
 

नार्वे का लैंगफॉस फॉल ऐसे ही खूबसूरत वाटर फॉल्स में से एक है। इसके किनारे सड़क भी बनी हुई है, जहां खड़े होकर झरने के गिरते पानी की आवाज को सुना जा सकता है। नार्वे के सबसे बड़े झरने की ऊंचाई 2,008 फीट और चौड़ाई 205 फीट है। ओस्लो से 246 मील लगभग 5 घंटे का सफर तय करके यहां पहुंचा जा सकता है। मई, जून और सितंबर में यहां कम भीड़ होती है इसलिए इस वक्त यहां आना अच्छा रहेगा।

Related Articles

Back to top button