टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

ये है दुनिया के सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले 10 प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति, जानिए किस स्थान पर हैं PM मोदी

दुनिया के हर देश का अपना एक प्रमुख होता है। शक्तियों के आधार पर ये प्रमुख कहीं राष्ट्रपति होते हैं तो कहीं प्रधानमंत्री। हर देश की सरकार अपने राष्ट्र प्रमुख को वेतन, भत्ते भी देती है। कई देशों में राष्ट्रपति के राष्ट्र प्रमुख होते हुए भी वहां के प्रधानमंत्री को उनके बराबर तनख्वाह मिलती है।

क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि राष्ट्र प्रमुखों को कितना वेतन मिलता होगा? क्या आप जानते हैं कि दुनिया के वो कौन से शीर्ष 20 नेता (राष्ट्रपति/प्रधानमंत्री) हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा वेतन मिलता है? क्या आपको पता है दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले राष्ट्र प्रमुख कौन हैं और उनकी तनख्वाह कितनी है?

10. जेवियर बेटल
पद – प्रधानमंत्री, लग्जमबर्ग
वार्षिक वेतन – 2,78,035 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.99 करोड़ रुपये)
देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी – 93,891.49 अमेरिकी डॉलर (करीब 67.32 लाख रुपये)
अपने नेता प्रमुख को सबसे ज्यादा वेतन देने वाले शीर्ष 10 देशों में लग्जमबर्ग सबसे छोटा देश है। यहां के हर नागरिक के पास भी अच्छी खासी संपत्ति है।

9. ब्रिगिट बियर्लीन
पद – चांसलर, ऑस्ट्रिया
वार्षिक वेतन – 3,28,584 अमेरिकी डॉलर (करीब 2.35 करोड़ रुपये)
देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी – 45,478.96 अमेरिकी डॉलर (करीब 32.61 लाख रुपये)

8. मोहम्मद औलद गजौनी
पद – राष्ट्रपति, मॉरिटानिया (अफ्रीकी देश)
वार्षिक वेतन – 3,30,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 2.36 करोड़ रुपये)
देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी – 3,655.37 अमेरिकी डॉलर (करीब 2.62 लाख रुपये)
मॉरिटानिया के चीन के साथ अच्छे संबंध हैं। दोनों देशों का नेतृत्व भी मजबूत है। लेकिन जीडीपी के मामले में चीन मॉरिटानिया से करीब 2,400 गुना आगे है। फिर भी चीनी राष्ट्रपति और मॉरिटानिया के राष्ट्रपति की कमाई में ज्यादा अंतर नहीं है।

7. जेसिंडा अर्डर्न
पद – प्रधानमंत्री, न्यूजीलैंड
वार्षिक वेतन – 3,39,862 अमेरिकी डॉलर (करीब 2.43 करोड़ रुपये)
देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी – 35,244.99 अमेरिकी डॉलर (करीब 25.27 लाख रुपये)

6. एंजेला मर्केल
पद – चांसलर, जर्मनी
वार्षिक वेतन – 3,69,727 अमेरिकी डॉलर (करीब 2.65 करोड़ रुपये)
देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी – 46,719.29 अमेरिकी डॉलर (करीब 33.50 लाख रुपये)
एंजेला मर्केल दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला मानी जाती हैं। वह 2005 से जर्मनी में चांसलर के पद पर बनी हुई हैं। उनकी सैलरी जर्मन नागरिकों के औसत वेतन से करीब आठ गुना ज्यादा है।

5. स्कॉट मॉरिसन
पद – प्रधानमंत्री, ऑस्ट्रेलिया
वार्षिक वेतन – 3,78,415 अमेरिकी डॉलर (करीब 2.71 करोड़ रुपये)
देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी – 46,554.63 अमेरिकी डॉलर (करीब 33.38 लाख रुपये)
वैसे तो ऑस्ट्रेलिया में राष्ट्र प्रमुख महारानी एलिजाबेथ 2 हैं। लेकिन अहम शक्तियां गवर्नर जनरल के पास हैं। हालांकि इस पद पर चुनाव नहीं होता। प्रधानमंत्री की सिफारिश पर महारानी गवर्नर जनरल को नियुक्त करती हैं। इनका वेतन प्रधानमंत्री से भी ज्यादा है। फिलहाल गवर्नर जनरल डेविड हर्ले हैं। इनकी सालाना तनख्वाह 4.95 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 3.55 करोड़ रुपये) है।

4. डोनाल्ड ट्रंप
पद – राष्ट्रपति, अमेरिका
वार्षिक वेतन – 4,00,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 2.86 करोड़ रुपये)
देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी – 54,440.90 अमेरिकी डॉलर (करीब 39.03 लाख रुपये)
एक रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप अपनी पूरी सैलरी दान कर देते हैं, क्योंकि उन्होंने इसका वादा किया था।

3. उली मौरर
पद – राष्ट्रपति, स्विट्जरलैंड
वार्षिक वेतन – 4,82,958 अमेरिकी डॉलर (करीब 3.46 करोड़ रुपये)
देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी – 56,473.64 अमेरिकी डॉलर (करीब 40.49 लाख रुपये)

2. कैरी लैम
पद – चीफ एग्जीक्यूटिव, हॉन्ग कॉन्ग
वार्षिक वेतन – 5,68,400 अमेरिकी डॉलर (करीब 4.07 करोड़ रुपये)
देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी – 57,081.14 अमेरिकी डॉलर (करीब 40.93 लाख रुपये)

1. ली सियन लूंग
पद – प्रधानमंत्री, सिंगापुर
वार्षिक वेतन – 16,10,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 11.54 करोड़ रुपये)
देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी – 57,081.14 अमेरिकी डॉलर (करीब 62.25 लाख रुपये)
आगे पढ़ें, पीएम मोदी की कितनी सैलरी

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सैलरी 19.92 लाख रुपये सालाना है। अक्तूबर 2019 में उन्होंने वित्तीय वर्ष 2018 के लिए अपनी वार्षिक आय भी इतनी ही बताई थी। वहीं, राष्ट्रपति को 1.50 लाख रुपये प्रति माह दिए जाते हैं।
भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी (GDP per capita India) मार्च 2019 के अनुसार 2,041 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.46 लाख रुपये) है।

Related Articles

Back to top button