फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

योग दिवस पर बोले PM, मोबाइल की तरह बनाएं इसे जिंदगी का हिस्सा

l_modi-1466475180एजेंसी/ चंडीगढ़। 21 जून (मंगलवार) को दूसरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान देशभर में करीब एक लाख से ज्यादा योग शिविरों का आयोजन होगा, वहीं विदेशों में भी योग की गूंज सुनाई देगी। 

योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ आए और उन्होंने 30 हजार लोगों के बीच योग किया। योगगुरु बाबा रामदेव भी इस दिन को खास बनाने में जुटे हैं।

उन्होंने फरीदाबाद में सुबह 5 बजे योग शिविर में करीब एक लाख लोगों को योगासन कराया। उल्लेखनीय है कि विश्व में योग की बढ़ती लोकप्रियता के बाद यूएन की जनरल असेंबली ने इसे वैश्विक मान्यता दी। भारत में योगशास्त्र की उत्पत्ति हुई। उसके बाद विभिन्न दार्शनिकों, पुस्तकों के रूप में यह विद्या बाहर पहुंची। तन, मन व जीवन को होने वाले इसके लाभ को सर्वत्र सम्मान मिला।

योग दिवस पर क्या बोले पीएम

योग दिवस को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा है कि योग आस्तिक व नास्तिक दोनों के लिए है। इसमें अमीर-गरीब का भेदभाव नहीं है। यह अनपढ़ व विद्वान में भी भेदभाव नहीं करता। उन्होंने कहा कि मोबाइल की तरह योग को भी अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाएं। 

पीएम ने बताया कि योग से डायबिटिज से पूर्णत: मुक्ति नहीं मिलती लेकिन इसे नियंत्रित अवश्य किया जा सकता है। हर वर्ष योग दिवस पर एक रोग को दूर करने की बात की जाएगी। पीएम ने योग के लिए दो अवॉर्ड की घोषणा भी की है। एक अवॉर्ड अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा और दूसरा राष्ट्रीय स्तर का।

Related Articles

Back to top button