अन्तर्राष्ट्रीय

रक्षा खर्च बढ़ाएं नाटो सहयोगी : अमेरिका

susan riseवाशिंगटन । अमेरिका ने यूक्रेन संकट को देखते हुए उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) से रक्षा खर्च बढ़ाने के लिए कहा है। अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुसेन राइस ने बुधवार को वाशिंगटन डी.सी. में कहा  ‘‘सितंबर में वेल्स में नाटो सदस्यों का सम्मेलन होने जा रहा है। हम सभी सदस्य राष्ट्रों से रक्षा के मद में तथा इस संगठन को भविष्य में बेहतर बनाने के लिए खर्च बढ़ाने की अपील करते हैं।’’ यूक्रेन संकट के संदर्भ में राष्ट्रपति बराक ओबामा  रक्षा मंत्री चुक हेगल तथा विदेश मंत्री जॉन केरी की बातों को दोहराते हुए सुसेन ने कहा  ‘‘यूरोप को रक्षा खर्च को गंभीरता से लेने की जरूरत है। इस संगठन को मजबूत तथा प्रगतिशील बनाए रखने के लिए इसके सदस्य देशों को अपने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का कम से कम दो प्रतिशत रक्षा बजट पर खर्च करने की आवश्यकता है।’’ गौरतलब है कि नाटो के 28 सदस्य राष्ट्रों में से केवल चार देश-अमेरिका  इस्टोनिया  ग्रीस तथा ब्रिटेन ही जीडीपी का दो प्रतिशत रक्षा बजट पर खर्च करते हैं।

Related Articles

Back to top button