टॉप न्यूज़राष्ट्रीय

केन्द्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बेंगलुरु/पणजी : केन्द्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें वे लोगों से पूछ रहे हैं- हाउ इज द जोश। इस पर उन्हें जवाब मिलता है- हाई सर। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में सिनेमा म्यूजियम की नई बिल्डिंग के उदघाटन के मौके पर बॉलीवुड अभिनेताओं से पूछा था- हाउ इज द जोश। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। दरअसल, यह डायलॉग उरी फिल्म का है। फिल्म 2016 में भारतीय सेना द्वारा एलओसी के उस पार की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। फिल्म में मोदी का किरदार रजित कपूर ने और अजीत डोभाल का किरदार परेश रावल ने निभाया है। सर्जिकल स्ट्राइक के वक्त पर्रिकर रक्षा मंत्री थे। अभी वे गोवा के मुख्यमंत्री हैं। निर्मला सीतारमण ने रविवार सुबह बेंगलुरु में पूर्व सैनिकों के साथ उरी फिल्म देखी।

इस दौरान उन्होंने सैनिकों से पूछा- हाउ इज द जोश। इस पर वहां मौजूद जवानों ने कहा- हाई सर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पर्रिकर ने रविवार को पणजी में मांडवी नदी पर बने पुल का उदघाटन किया। इसका नाम ‘अटल सेतु’ रखा गया। इस मौके पर पर्रिकर ने पूछा- हाउ इज द जोश। हाउ इज द जोश। मैं अपना जोश तुम लोगों को देता हूं और यहां बैठकर कुछ शब्द बोलूंगा।

Related Articles

Back to top button