राष्ट्रीयलखनऊ

राजधानी में चला सघन वाहन वाहन चेकिंग अभियान

lko chalanलखनऊ। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राजधानी में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें बिना हेलमेट और नियमों के उलघंन करने वालों का चालान किया गया। शहर के कई हिस्सों में चले इस अभियान में सैकड़ों लोगों के चालान के साथ जुर्माना भी वसूल किया गया। गुडम्बा में शनिवार हुए हादसें में छात्रा की मौत के बाद पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमट चलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया है। यह कार्रवाई शनिवार को बिना हेलमेट जा रही छात्रा चारु की मौत के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुआ। रविवार को समता मूलक और पालिटेक्निक चौराहे पर संघन अभियान चलाया गया। करीब दो दर्जन से अधिक ट्रैफिक व पुलिस के जवानों के साथ एएसपी ट्रैफिक ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी ने समता मूलक चौराहे पर घेराबंदी कर दो पहिया वाहनों को रोक कर चेकिंग की। वहीं पालिटेक्निक चौराहे पर एसपी ट्रांसगोमती ने भारी दल बद के साथ दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। रविवार को दोपहर से शुरु हुआ अभियान देर शाम तक चलता रहा। वहीं इस चेकिंग अभियान में महिलाओं व युवतियों को सुरक्षा के प्रति लापरवाह देखा गया। ज्यादातर युवतियां व महिलाएं बिना हेलमेट व सीट बेल्ट लगाए दिखाईं दीं।

Related Articles

Back to top button