उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

राजनीतिक बदलाव की चाबी बनारस के हाथ : केजरीवाल

kj7 वाराणसी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और वाराणसी संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बार के आम चुनाव में राजनीतिक बदलाव की चाबी बनारस वालों के हाथ है। वाराणसी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को चुनौती देने आए केजरीवाल ने गुरुवार को ग्रामीण इलाकों में चैपाल लगाई। केजरीवाल ने गुरुवार को जलालपुर  रसूलहन  बारता सहित दर्जनभर गांवों में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। केजरीवाल ने गांव वालों की कठनाइयों को सुना और कांग्रेस व भाजपा पर निशाना साधा। बारता गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा  ‘‘देश में राजनीतिक बदलाव की चाबी बनारस के हाथ में है। मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुई राष्ट्रीय क्रांति का आगाज करने बनारस आया हूं।’’ केजरीवाल ने कहा कि हजारों सालों से दुनिया को दिशा दिखाने वाले बनारस ने बदलाव और व्यवस्था परिवर्तन का मन बना लिया है। बनारस वाले भाजपा व कांग्रेस दोनों को मजा चखाना चाहते हैं। उन्होंने कहा  ‘‘भाजपा व कांग्रेस भ्रष्टाचार कर रही हैं और उनके निशाने पर आम आदमी पार्टी है। दिल्ली में हमने सरकार बनाई और फिर दोनो दलों को सबक सिखाने के लिए कांग्रेस से गठबंधन तोड़ दिया।’’ केजरीवाल ने कहा कि आज कांग्रेस व भाजपा एक जैसा बरताव कर रही है  जिसमें मोदी व राहुल का नेतृत्व है। हम इसीलिए बनारस व अमेठी में इनके विरूद्ध खुली लड़ाई लड़ने आए हंै। गांवों की चैपालों में बैठकर जनता से संवाद स्थापित करने की अरविंद केजरीवाल की पहल का हालांकि लोगों ने स्वागत भी किया। बारता के बाद अरविंद केजरीवाल बरियारपुर  भीष्मपुर और बेनीपुर जाकर ग्रामीणों से मिले और उनसे संवाद स्थापित किया।

Related Articles

Back to top button