राजनीतिराज्यराष्ट्रीय

राजनीतिक लाभ हेतु ‘शहीदों’ का इस्तेमाल कर रहे मोदी : सोनिया

soniaकुल्लू। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नरेंद्र मोदी पर राजनीतिक लाभ के लिए कारगिल के शहीदों के नाम का उपयोग करने का आरोप लगाया।सोनिया ने हिमाचल प्रदेश में एक चुनावी रैली में दिए अपने संबोधन में कहा  ‘‘उनका (मोदी) दिल सिर्फ कुर्सी मांग रहा है। राजनीतिक लाभ के लिए वह शहीदों के नाम का उपयोग कर रहे हैं।’’ राज्य में सोनिया की यह पहली चुनावी रैली थी। राज्य में सात मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो रास्ता दिखया है वह भेदभाव और विनाश का है।उन्होंने कहा  ‘‘एक रास्ता है कांग्रेस का जिसपर चल कर आज देश तरक्की के रास्ते पर यहां तक पहुंचा है और एक दूसरा रास्ता है भाजपा का रास्ता वह भेदभाव करना सिखाता है।’’ उन्होंने कहा  ‘‘और आपको कांग्रेस की राह अपनानी चाहिए। यह राह विकास और समृद्धि की है और लोकतंत्र को मजबूत करती है।’’ भाजपा नेता को ‘प्रचारक’ करार देते हुए उन्होंने कहा  ‘‘ऐसा लगता है कि वह (मोदी) चुनाव परिणाम आने से पहले ही खुद को प्रधानमंत्री समझने लगे हैं।’’ मोदी ने 29 अप्रैल को एक चुनावी रैली में जनता से अपनी पार्टी को देश में 3०० लोकसभा सीटों पर विजय दिलाने की अपील की थी।लेकिन इसी चुनावी रैली में कारगिल युद्ध के शहीद विक्रम बत्रा की उक्ति ‘ये दिल मांगे मोर’ का उपयोग करने से विवाद खड़ा हो गया। शहीद बत्रा के परिजनों ने इस पर आपत्ति व्यक्त की थी।मोदी ने भी 3डी के जरिए दिए गए संबोधन में इस्तेमाल की गई उक्ति का बचाव करते हुए कहा था  ‘‘वह शहीदों और उनके परिजनों का अपमान करने की अपेक्षा राजनीति से हट जाना उचित समझेंगे।’’ हिमाचल प्रदेश में चारों लोकसभा सीटों  शिमला  कांगड़ा  मंडी और हमीरपुर में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही है।पिछले लोकसभा चुनाव में राज्य की तीन सीटों पर भाजपा और मंडी सीट से कांग्रेस को जीत मिली थी।

Related Articles

Back to top button