दिल्लीराष्ट्रीय

राजीव गांधी ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित हुईं देश-विदेश की ख्यातिप्राप्त हस्तियां

डी.एन. वर्मा
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 26वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी के चाणक्यपुरी स्थित पांच सितारा होटल अशोका में देश-विदेश की ख्यातिप्राप्त हस्तियां 20वीं राजीव गांधी ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित हुईं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकान्त सहाय एवं एम.एस. बिट्टा ने अवार्ड देकर इन ख्यातिप्राप्त हस्तियों को सम्मानित किया। अवार्ड समारोह में मुख्य रूप से अरविन्द्र त्रिपाठी (अध्यक्ष, नीलशिखा इन्फ्रा. इंडिया लि. इंदौर, म.प्र.), डा. माजिन अली मसूबी (इंचार्ज आफ अरब लीग मिशन), निर्वाना चौधरी ( नेपाल की मशहूर उद्योगपति), मनवीर गुर्जर (बिग बी 10 के विजेता), बूली बासूतारी (आसाम से तीरंदाजी में स्वर्ण पदक विजेता 2017), साक्षी मलिक (ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट रेसलर), आयशा खन्ना, राम निवास चौधरी, प्रियाक सुखीजा, आशीष प्रयोगओकार, चाटुल मलिक, पंडारी मुई, रूबी सिंह, सुधांशु पाण्डे (अभिनेता) आदि  ख्यातिप्राप्त हस्तियों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मंचासीन अति विशेष सम्मानित व्यक्तियों- जी.एस. राजूखेड़ी (पूर्व सांसद), जगदीश शर्मा (सामाजिक कार्यकर्ता), के. मोहन आर्य (पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी), मदन लाल (पूर्व क्रिकेटर) को राजीव गांधी ग्लोबल एक्सीलेंस फाउंडेशन के संस्थापक मोहम्मद शमीम व फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने फूलों के गुदस्तों से स्वागत किया। अवार्ड समारोह का आयोजन राजीव गांधी ग्लोबल एक्सीलेंस फाउंडेशन पिछले 19 वर्षों से लगातार करता आ रहा है। इस अवसर पर देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button