Lucknow News लखनऊउत्तर प्रदेश

राज्य अभियोजन अधिकारी सेवा संघ की बैठक सम्पन्न

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के कलेक्ट्रेट परिसर में राज्य अभियोजन अधिकारी सेवा संघ की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमे उत्तर प्रदेश के सभी पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यकारिणी की बैठक में व्यापक विमर्श के बाद राज्य अभियोजन सेवा कल्याण निधि के प्रारूप को अन्तिम रूप दिया गया। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनाई गई की अभियोजन संवर्ग के किसी भी अधिकारी के साथ आकस्मिकता की स्थिति में उन्हें पर्याप्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा संघ की कार्यकरिणी द्वारा विभिन्न प्रस्ताव भी पारित किये गये। बैठक में राज्य अभियोजन सेवा कल्याण निधि के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, महासचिव विजय कुमार यादव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम यादव,सचिव सुनील कुमार ,संयुक्त सचिव विवेक श्रीवास्तव,उपसचिव सुशील कुमार समेत अन्ये लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button