अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़

राफेल के बाद अब भारत को मिलेंगी हारपून मिसाइलें, US का बोइंग से करार

harpoon-24-09-2016-1474696116_storyimageफ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद का सौदा होने के बाद भारत के लिए एक और अच्छी खबर है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने भारत को पोत भेदी हारपून मिसाइलों की आपूर्ति करने के लिए बोइंग को आठ करोड़ 10 लाख डॉलर से अधिक की राशि का करार दिया है।

करार के ब्योरे के अनुसार, विदेश सैन्य बिक्री कार्यक्रम के तहत भारत सरकार के लिए बोइंग को 89 हारपून मिसाइलों, संबंधित कंटेनरों और उपकरणों की 22 खेप के लिए 8,12,71,024 डॉलर का करार दिया गया है।

मिसाइलें अमेरिका में कई स्थानों पर बनाई जाएंगी। इनमें से अधिकतर का विनिर्माण सेंट चार्ल्स, मिसूरी में होगा। विनिर्माण की कुछ प्रक्रिया ब्रिटेन में भी की जाएगी।

मिसाइलों के जून 2018 में तैयार हो जाने की उम्मीद है।

 
 
 

Related Articles

Back to top button