राष्ट्रीय

रामदेव समेत एक लाख लोगों ने सूर्य नमस्कार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के भिलाई में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर बाबा रामदेव और मुख्यमंत्री रमन सिंह ने एक लाख से अधिक लोग के साथ मिलकर सूर्य नमस्कार कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसके लिए भिलाई के जयंती स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया गया।

ramdev-12-01-2017-1484192384_storyimage

युवा भारत व पतंजलि योग समिति ने बताया कि तीन दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के अंतिम दिन 12 जनवरी को एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए। इन सभी लोगों ने एक साथ सूर्य नमस्कार कर रिकॉर्ड बनाया है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड फरीदाबाद समिति के नाम दर्ज था। यहां 55 हजार लोगों ने एक साथ सूर्य नमस्कार किया था

ये रिकॉर्ड भी बनाएं

लोम विलोम
कपालभाति
सूर्य नमस्कार
पुश अप
शीर्षासन का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया।

Related Articles

Back to top button