राष्ट्रीय

रामरहीम की रंगीन कहानियों पर फिल्म की शूटिंग शुरू, हनीप्रीत के रोल में दिखेंगी राखी सावंत

एक समय में अपनी फिल्म मैसेंजर ऑफ द गॉड (MSG) में बने हीरो गुरमीत राम रहीम सिंह जहां खुद अपनी बेबी डॉल के साथ प्यार भरे गानों पर नाचते दिखें आज उन्ही पर फिल्म बनने जा रही है। जी हां , डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर एक बायोपिक फिल्म बनने जा रही है, जिसमे उनके विवादित जीवन पर फिल्म का निर्माण होगा। सूत्रों के मुताबिक कास्टिंग तय कर ली गई है और मंगलवार से शूटिंग शुरू होगी। इस फिल्म में राम रहीम के रोल के लिए रजा मुराद को चुना गया है जबकि हनीप्रीत के रोल के लिए मशहूर राखी सावंत होंगी। माना जा रहा है कि फिल्म की कहानी राम रहीम के रंगीनियों और आपराधिक कहानियों पर आधारित होगी।
इस फिल्म में राम रहीम के रॉक स्टार बनने से लेकर उसके जेल जाने तक की कहानी दिखाई जा सकती है। हनीप्रीत के साथ राम रहीम के रिश्तों को भी फिल्म में दिखाए जाने की उम्मीद है। आपको बता दे कि मंगलवार से दिल्ली में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। अजाज़ खान इन्वेस्टीगेशन ऑफिसर की भूमिका में रहेंगे। वहीं आशुतोष मिश्रा फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। दरअसल, राम रहीम और हनीप्रीत को एक्टिंग के साथ ही स्टेज परफॉर्मेंस का बहुत शौक था। इसी शौक को पूरा करने के लिए उसने कई फिल्मों का निर्माण भी किया था। उसकी पहली फिल्म मैसेंजर ऑफ़ द गॉड थी। एक्टिंग से लेकर फिल्म की स्क्रिप्टिंग और निर्देशन तक राम रहीम ने खुद किया था। हनीप्रीत भी हर मामले में उसे असिस्ट करती थी। इस बात का खुलासा राम रहीम के जेल जाने के बाद हुआ।

Related Articles

Back to top button