National News - राष्ट्रीयTOP NEWSफीचर्ड

राम रहीम से हर रात साध्‍वियां बचने के लिए बनाती थीं पीरियड्स का बहाना

नई दिल्‍ली। साध्‍वियों से बलात्‍कार के आरोप में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को लेकर डेरा सच्‍चा सौदा से जुड़े लोग चौंकाने वाले दावे और खुलासे कर रहे हैं। इस संबंध में मंगलवार को एक साध्‍वी ने चौकाने वाली बात कही है। एक न्‍यूज चैनल से खास बातचीत में पीडि़ता ने बताया कि राम रहीम मनपसंद लड़कियों को रोज रात गुफा में 11 बजे बुलाता था। इसी क्रम में वो भी एक बार गुफा में गई थी। लेकिन जब बाबा ने उसके साथ अश्‍लील हरकतें शुरु की तो पीरियड्स का बहाना बनाकर वो उसके चंगुल से निकल आई थी। आइए आपको बताते हैं कि और क्‍या-क्‍या खुलासे किए हैं इस साध्‍वी ने। 

‘पिता जी को माफी देनी है’ कह लड़कियों को गुफा में भेजा जाता था पीडि़ता ने चैनल से बातचीत में बताया कि गुफा में लड़कियां चली तो जाती थीं लेकिन आने के बाद मजबूरी वश किसी को कुछ बता नहीं पाती थीं। अंदर जाने वाली लड़कियों को डराया जाता था कि अगर उन्‍होंने राम रहीम की इच्‍छा पूरी नहीं की तो उनके सगे-सबंधियों को मार दिया जाएगा। पीडि़ता ने बताया कि एक रात उसे भी गुफा में भेजा गया था। उसे कहा गया था कि ‘पिता जी को माफी देनी है’ और आज उन्‍होंने तुम्‍हें चुना है।

बड़ा खुलासा: बलात्कारी बाबा की मुंह बोली बेटी निकली सीबीआई एजेंट !

राम रहीम की हवस से बचने के लिए पीरियड्स का बहाना पीडि़ता ने बताया कि गुफा में जाने के बाद राम रहीम के मंसूबों का पता चला। वो बेड पर बैठा ब्‍लू फिल्‍म देख रहा था। उसने उन्‍हें बिस्‍तर पर आने को कहा। लेकिन उसकी हवस से बचने के लिए पीडि़ता ने बहाना बनाया और कहा कि उसे पीरियड्स हो रहे हैं। पीडि़ता ने यह भी बताया कि राम रहीम का शिकार होने से बचने के लिए डेरे की साध्‍वियां अक्‍सर पीरियड्स का बहाना बनाती थीं। 

अनाथालय की लड़कियों से भी करता था बलात्‍कार एक समय में डेरा के समर्थक रह चुके गुरदास सिंह तूर ने सोमवार को इस बात का दावा किया था कि राम रहीम अनाथालय की बच्चियों से रेप करता है। इतना ही नहीं प्रेग्‍नेंट हो जाने पर डेरा के अस्‍पताल में ही उनका गर्भपात करा दिया जाता है। अनाथालय की लड़कियों को ‘शाही बेटियां’ कह कर संबोधित किया जाता था। गुरदास के मुताबिक, जब वह डेरा का सदस्य था, तब प्रेग्नेंट हुईं तीन लड़कियों का गर्भपात उसके सामने ही डेरे के अस्पताल में करवाया गया था। गुरदास ने कहा है कि वह अब बाल यौन शोषण मामले में राम रहीम के खिलाफ मामला दर्ज कराएगा। 

10 महिलाओं के संपर्क में है गुरदास जिनके साथ बाबा ने किया था कुकर्म गुरदास सिंह ने इस बात का भी दावा किया था कि वो 10 ऐसी महिलाओं के संपर्क में अभी भी है जिनका राम रहीम ने बलात्‍कार किया था। हालांकि इस समय उनकी शादी हो चुकी है और वो अलग-अलग देशों में शिफ्ट हैं। गुरदास के मुताबिक, शादी के बाद विदेश में बस गई एक महिला ने वॉट्सऐप पर अपने यौन शोषण की कहानी उनसे शेयर की है। महिला ने बताया कि राम रहीम ने उसका यौन शोषण तब किया, जब वह कक्षा पांच में पढ़ती थी। 

Related Articles

Back to top button