अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफल : जानिए, स्वास्थ्य और व्यापार के मामले में कैसा जायेगा आपका आज का दिन

मेष
छात्रों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा। अथक परिश्रम के पश्चात् ही लक्ष्य प्राप्ति संभव हो पाएगी। आपको अपनी व्यावसायिक परियोजनाओं को मूर्त रूप प्रदान करने में सामान्य से अधिक समय लगाना पड़ सकता है। किन्तु यह आपको कुछ अतिरिक्त फल नहीं प्रदान कर पाएगा। अपने काम और पारिवारिक संबंधों के बीच किसी भी तरह के मतभेद से बचें, अन्यथा समय और संसाधनों का अपव्यय हो सकता है। प्रेम-संबंध मधुर रहेंगे। अपने और अपने बच्चों के स्वास्थ्य के मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतें।

वृष
आज व्यावसायिक दृष्टि से समय शुभ है। सब कुछ अपनी सामान्य गति से काम करेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए नवीन अवसर प्राप्ति का यह उत्कृष्ट समय है। नए परिचित अथवा नवीन सौदे चिंता का कारण बन सकते हैं। कोई आपके लिए आर्थिक रूप से समस्या खड़ी कर सकता है। मातृ संबंध आपको कुछ अप्रत्याशित तरीके से अत्यधिक लाभ दिला सकते हैं। अनैतिक संबंधो के कारण आपकी छवि धूमिल हो सकती है। आध्यात्मिक खोज आपको अपना खोया हुआ आत्मविश्वास वापस पाने में मदद कर सकती है।

मिथुन
आज जायदाद संबंधित मामलों में चतुराई से निपटने की जरुरत है। संपत्ति निवेश आपको अपेक्षित लाभ नहीं दिला पाएगा। नौकरी में बढ़ने के अवसर उन जातकों के लिए होंगे, जो अपने वरिष्ठों के साथ व्यवहार कुशल रहेंगे। महत्वपूर्ण लोग को नाराज न करें। जहां तक आपके अतिदेय दायित्वों को पूरा करने का संबंध है, पिता की सलाह कुछ जादू बिखेर सकती है। विदेशी संचार आपको एक से अधिक तरीकों से लाभान्वित कर सकता है। धन संबंधी समस्याओं को दूर करने और शुभता एवं समृद्धि की दृष्टि से क्षमता के अनुसार किया गया दान लाभकारी होगा।

कर्क
व्यावसायिक लोगों के लिए आकस्मिक लाभ का प्रवाह हो सकता है। इसके कारण आप अपने व्यवसाय संबंधित समस्याओं को हल करने में पहल और अधिक रुचि ले सकते हैं। साझेदारी से आपके लिए कुछ बेहतरीन प्रोत्साहन मिल सकते हैं, जो आपकी वित्तीय स्थिति को काफी मजबूत कर सकते हैं। बच्चे जो भी कार्य करेंगे, चाहे पढ़ाई हो अथवा कोई भी अतिरिक्त गतिविधि वे हर जगह प्रशंसा अर्जित कर पाएंगे। किसी बुजुर्ग पारिवारिक सदस्य का गिरता स्वास्थ्य आपकी चिंता का विषय हो सकता है।

सिंह
आज आप में से कुछ के लिए आर्थिक एवं व्यापारिक रूप से लाभदायक यात्राएं संभव हैं। आपके लिए यह सुखद अनुभव रहेगा। आत्मविश्वास एवं स्फूर्ति से परिपूर्ण आप अच्छा मुनाफा प्राप्त करेंगे। पारिवारिक परिवेश में तनावपूर्ण स्थितियों के चलते पारिवारिक सदस्य आपकी सफलता का पूर्ण आनंद नही ले पाएंगे। प्रेमियों को प्रेम-संबंधों में आई गलतफहमी का सामना सामान्य से अधिक साहस और कुशलता के साथ करना होगा। मित्र संबंध अपेक्षा के अनुसार अधिक उपयोगी नहीं हो सकते हैं।

कन्या
व्यवसायी अपने व्यावसायिक कौशल और निर्णय लेने की क्षमता के कारण उपलब्ध अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएंगे। आर्थिक लाभ अर्जित करने के अप्रत्याशित रास्ते भी आपके लिए खुलने की संभावना है। बच्चे थोड़े शरारती हो सकते हैं। जो उनके लिए भी परेशानी का कारण बन सकती है। पढ़ाई में अच्छा करने के लिए उनकी ओर से अधिक केंद्रित और ठोस प्रयासों की आवश्यकता है। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। स्वास्थ्य शुभ रहेगा।

तुला
नौकरीपेशा जातको को थोड़ा संयम से व्यय करने की सलाह दी जाती है। कुछ जातकों द्वारा एक नया वाहन खरीदा जा सकता है। आज अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना शुभ रहेगा। यह आपसी मतभेद को खत्म कर सकता है। आज आप में से कुछ को व्यावसायिक संदर्भ में दोहरी भूमिका निभानी पड़ सकती है। कुछ महत्वपूर्ण लोग से संपर्क स्थापित हो सकते हैं। जो भविष्य में अत्यधिक शुभ परिणाम दे सकते हैं। स्वास्थ्य संदर्भ में अपनी बाई आंख के संबंध में अतिरिक्त सतर्क रहें।

वृश्चिक
इस अवधि के दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप नाम और शोहरत हासिल करेंगे। आपके विरोधी निष्क्रिय रहेंगे और आपको महत्पूर्ण अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी और आपकी कुछ महत्वाकांक्षाए पूरी होंगी। जीवनसाथी के साथ संबंध सुखद रहेंगे। किन्तु आपके रिश्तेदारों के साथ आपका मतभेद हो सकता है। बच्चों का स्वास्थ्य कुछ नरम—गरम रह सकता है। आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। इसलिए अपना अधिक ध्यान रखिए।

धनु
आज आपकी लोकप्रियता में वृद्धि संभव है। इस अवधि के दौरान व्यावसायिक संदर्भ में कुछ कम दूरी की यात्राएं हो सकती हैं। आपके द्वारा अपनी पूरी कार्य क्षमता का प्रयोग आपको हर हाल में सफल बनाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में रहने वाले जातक सफलता पाएंगे। प्रेम-संबंधों के लिए समय शुभ नहीं है। आपको अपने जीवनसाथी का ख्याल रखने की जरुरत है। भाई-बहनों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। आप में से कुछ को हृदय की समस्या परेशान कर सकती है।

मकर
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी वाला हो सकता है। नौकरी पेशा जातकों के लिए के लिए यह समय मुश्किल भरा हो सकता है। व्यावसयिक संदर्भ में चीजें जस की तस रहेंगी। आर्थिक पक्ष में गिरावट संभव है। आपके जीवनसाथी की सेहत चिंता का सबब बन सकती है और उन्हें चिकित्सकीय देखरेख की जरूरत हो सकती है। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है। अपने प्रिय के साथ आज अच्छी तरह बर्ताव करें। झूठे आडंबर को अपनी शान-शौकत न बनाएं। प्रेम-संबंध में तनातनी का माहौल रहेगा।

कुंभ
आज भाग्य की अपेक्षा कर्म पर भरोसा करके काम करना, न्याय से जुड़े लोंगो को कुछ राहत मिलेगी। भौतिक सुखो में वृद्धि होगी। नौकरी वालो के लिए यह समय ठीक-ठाक रहने वाला है। व्यापार में नए निवेश से परहेज करें। आर्थिक स्थिति में स्थिरता होगी, लेकिन कुछ अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ सुधार संभव है। परिवार में कुछ धार्मिक अथवा सामाजिक समारोह हो सकते हैं। प्रेमी युगलों के लिए समय शुभ है। लम्बी बीमारी से जूझ रहे जातकों को कुछ राहत मिलेगी।

मीन
आज का दिन उत्कृष्ट परिणामदायक है। परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वाले या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को सतत प्रयास करना चाहिए। आने वाले समय में सफलता आपके साथ होगी। व्यवसाय विस्तार की योजना संभव है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आप अपने समर्पण और कड़ी मेहनत से दूसरों से आगे रहेंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण होगा और पारिवारिक सदस्यों के मध्य एकता रहेगी। आप खुश रहेंगे तथा आपका स्वास्थ्य भी शुभ रहेगा।

Related Articles

Back to top button