अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफल 18 सितंबर 2019: जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष- आज आपको परिवर्तन के कई मौके प्राप्त होंगे किंतु बदलाव के लिहाज से यह अच्छा समय नहीं है। जो आपके हाथ में है, इस समय उसे ही ठीक से थामे रहें। आर्थिक रूप से पूर्व में किए गए कठिन परिश्रम का इनाम आपको मिल सकता है। पारिवारिक रिश्तों में आई उलझनों को सुलझाने पर ध्यान दें। शीघ्र निर्णय लेनें से बचें। प्रेम विषयों में सुख-शांति के योग बने हुए हैI माता का स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है।

वृषभ- आज आपकी लोकप्रियता में वृद्धि संभव है। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नए रास्ते भी मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय और खुशहाल रहेगा। दुर्घटनाएं हो सकती हैं, इसलिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

मिथुन- आपका साहस और आत्मविश्वास-स्तर आज उच्चतम स्तर पर हैं I आप रचनात्मक उद्देश्यों में इसका पूरा उपयोग करने में सफल होंगे। व्यापारिक क्षेत्र में आप कुछ विपरीत स्थितियों से दृढ़ता से निपटेंगे I प्रगतिशील बदलाव आपके लिए अद्भुत काम करेंगे। आपकी स्थिति और आय के स्तर में सुधार संभव है। आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो जाएगी और आपके द्वारा कुछ नए अधिग्रहण हो सकते हैं। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप महत्वपूर्ण संबंध स्थापित करेंगे और आपकी लोकप्रियता बहुत बढ़ जाएगी।

कर्क- किस्मत आपका साथ देगी और महत्वाकांंक्षी परियोजनाएं गतिशील हो सकती हैं। नए क्षेत्र में उद्यम करते समय अथवा नए सहयोगियों के साथ बातचीत करते हुए अपने शब्दों एवं विचारों का चयन सोच समझ कर कीजिए। आप सामूहिक बैठकों में भाग लेंगे और आसानी से अपने विचार बिंदु को व्यक्त कर पाएंगे। पारिवारिक परिवेश में काफी समय से लंबित कार्य पूरे किए जा सकते हैं। परिवार के सदस्यों की संगति में यात्रा से आनंद और शांति मिलेगी।

सिंह- आज आपकी अधिकांश योजनाएं क्रियान्वित होंगीI आपका ध्यान केंद्रित रहेगा और परिश्रमी रहेंगे। योजनाओं को सफल बनाने के लिए आप सहकर्मियों का अधिकतम समर्थन पाने के लिए अपनी बातचीत को आगे बढ़ाएंगे। व्यापारी अपनी प्रखर सोच के लिए प्रशंसा एवं सम्मान के पात्र बनेंगे। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित महसूस करेंगे और आप संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। यात्राओं के लिए यह एक अच्छी अवधि है। परिवार के साथ बिताया गया समय अपेक्षा से अधिक आनंदमय होगा।सामाजिक रूप से आप सक्रिय रहेंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो आप शादी करने पर विचार करेंगे।

कन्या–आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता हैI समय पर चीजों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें और जोखिम भरे उपक्रमों से बचें। आपका कोई करीबी आपको परेशान कर सकता है। यात्रा बहुत सार्थक रहेगी। मित्र और शुभचिंतक आपका समर्थन करेंगे। बच्चे खुशी लाएंगे। अचानक धन-प्राप्ति हो सकती है।

तुला-  आज भाग्य आपके साथ है I आप प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे। आप एक नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं, जो आने वाले समय में आपके लाभ को बढ़ा सकते हैं। अगर आप काम के लिए विदेश जाना चाहते हैं, तो अपने प्रयासों को आगे बढ़ाएं। वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे। प्रतिद्वंद्वी गतिविधि आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगी। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। यह एक मनोरंजक यात्रा होगी और इससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी।

वृश्चिक–खुद को स्थापित करने का अच्छा समय है। बाधाएं और मुश्किलें भी अब दूर होने लगेंगी। सोचने के बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी। आप अपनी बुद्धि और कौशल से अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकल जाएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप राजनीतिक गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं। व्यवसाय विस्तार के लिए यह समय अच्छा है। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा लेकिन अनावश्यक खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं। आप परिवार और दोस्तों के समर्थन का आनंद लेंगे I

धनु–आपको जल्द ही घर में किसी नए सदस्य के आने के बारे में अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। आपके जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा। वह आपका भरपूर सहयोग करेंगे। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। अगर आप विदेश यात्रा के बारे में सोच रहे हैं तो उत्तम समय है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी किंतु आप पैसों की बर्बादी करने से बचें रहेंगें। प्रेम संबंधों में अहंकार से बचें। आप में से कुछ का स्वास्थ्य आज नरम-गरम रह सकता है I

मकर- प्रेम संबंधों के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। भावनाओं में ना बहें और किसी पर इतना भी भरोसा ना करें कि वह आगे चलकर आपके लिए मुसीबत बन जाए। समय कमज़ोर चल रहा हैं, धैर्य और संयम के साथ अपने कार्यों में निरंतरता बनाए रखें। नए और बड़े निवेश से बचें। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। स्वविवेक से काम लें और क्रोध में आकर संबंधों को खराब ना करें। पिता से संबंध बिगड़े हुए हों तो उन्हें सुधारें।

कुम्भ–आज आपको अपने जीवनसाथी या सहयोगियों का साथ आधे-अधूरे मन से मिलेगा I इस कारण आप किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाएंगे। यह स्थिति आपको मानसिक उलझन और तनाव में डालेगी। ऐसे समय में बेहतर होगा कि अपनी कमजोरियों को किसी के आगे ना बताएं चाहे वह कितना भी करीबी क्यों ना हो। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आप मजबूर हैं या परेशान हैं इसका आभास भी किसी को ना होने दें। नौकरी बदलने का ख़याल अभी छोड़ दें। आर्थिक पक्ष यथावत रहेगा I आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ मामूली परेशानी हो सकती है I

मीन–मिश्रित परिणामों वाला दिन है लेकिन व्यापक स्तर पर चीजें आपके पक्ष में होंगी। कार्यस्थल पर बाधाओं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। खर्च बढ़ेंगे। आपको एक नया दृष्टिकोण अपनाना होगा और वांछित परिणामों के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। यदि यात्रा आवश्यक है तो अपने सामान की देखभाल करें क्योंकि कुछ नुकसान होने की संभावना है। अगर आप अपने बच्चे की नौकरी या शादी को लेकर चिंतित हैं तो अब समय आपके पक्ष में है I आपको समय-समय पर दोस्तों की मदद मिलती रहेगी।

Related Articles

Back to top button