टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

राष्ट्रपति बोले- दिल में हमेशा रहेगी इरफान की भूमिकाओं की छाप

नई दिल्ली: इरफान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री समेत पूरा देश शोक में डूब गया है। लोग लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया के जरिए एक्टर के निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं। इस कड़ी में राजनेताओं के ट्वीट आना भी शुरू हो गए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इरफान के देहांत पर दुख व्यक्त करते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- ‘विख्यात अभिनेता इरफान खान के असामयिक निधन से गहरा दुःख हुआ। वे दुर्लभ प्रतिभा-सम्पन्न कलाकार थे। उनकी विविध भूमिकाओं की छाप सदैव हमारे दिलों में अंकित रहेगी। उनका निधन, सिने-जगत व अनगिनत प्रशंसको के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘इरफान खान का निधन सिनेमा और रंगमंच की दुनिया के लिए एक क्षति है। उन्हें विभिन्न माध्यमों में उनके बहुमुखी प्रदर्शन के लिए याद किया जाएगा। मेरे विचार उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’

इधर गृह मंत्री अमित शाह ने इरफान खान के निधन की खबर से दुखी हूं। जिनकी कला ने वैश्विक ख्याति और पहचान अर्जित की थी। इरफान हमारे फिल्म उद्योग के लिए एक संपत्ति थे। उनके देहांत से राष्ट्र ने एक असाधारण अभिनेता और एक दयालु आत्मा को खो दिया है। उनके परिवार और अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदना।

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि- इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर मुझे दुख हुआ। वे एक बहुमुखी और प्रतिभाशाली अभिनेता, वह वैश्विक फिल्म और टीवी मंच पर एक लोकप्रिय भारतीय ब्रांड एंबेसडर थे। उन्हें बहुत याद किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।

 

इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘हमारे समय के सबसे असाधारण अभिनेताओं में से एक, इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर हैरान हूं। उनके काम को हमेशा याद रखा जाएगा और उनकी आत्मा को शांति मिले।’

Related Articles

Back to top button