टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा पर रवाना, कई समझोतो पर होंगे हस्ताक्षर

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अफ्रीका के तीन देशों बेनिन, गाम्बिया और गिनी की राजकीय यात्राओं के लिए रवाना हो गए हैं। इन तीन देशों में भारत के किसी भी राष्ट्रपति की पहली यात्रा है। राष्ट्रपति कोविंद तीन अगस्त तक इन देशों का दौरा करेंगे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने कार्यकाल में अब तक 23 देशों का दौरा किया है। अफ्रीका के इन तीनों देशों के लिए भारत के किसी राष्ट्रपति का पहला दौरा होगा। अफ्रीका के साथ रिश्तों को और गहरा बनाने की जरूरत के नजरिए से इस यात्रा पर सामरिक हलकों की विशेष नजर होगी।

अपने दौरे के पहले चरण में राष्ट्रपति कोविंद 28 जुलाई को बेनिन पहुंचेगे। इसके बाद वह गाम्बिया और गिनी जाएंगे। इन देशों के दौरे में कृषि क्षेत्र में सहयोग को औऱ गहरा करने के इरादे से कृषि मशीनें प्रदान की जाएंगी।

बेनिन में राष्ट्रपति कोविंद नेशनल एसेम्बली को संबोधित करेंगे साथ में वो वहां रह रहे करीब 15 सौ प्रवासी भारतीयों की एक सभा को भी संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति के इन तीन देशों के दौरे में आपसी व्यापार बढ़ाने पर विशेष जोर होगा।

Related Articles

Back to top button