राजनीतिराष्ट्रीय

राहुल गांधी ने दिया विवादित बयान, अहं छोड़ किसानों की मांग माने PM मोदी

महाराष्ट्र के किसान जहां कर्जमाफी और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग को लेकर मुंबई के आजाद मैदान में जुटे हुए हैं वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधीने इस आंदोलन का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से अहं को भूलकर उनकी मांगों को मानने की अपील की है। राहुल ने लेफ्ट समर्थित इस किसान आंदोलन को जनता की ताकत का अद्भुत उदाहरण करार दिया है।राहुल गांधी ने दिया विवादित बयान, अहं छोड़ किसानों की मांग माने PM मोदी

राहुल ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘मुंबई में किसानों का जनसैलाब जनता की ताकत का अद्भुत उदाहरण है। कांग्रेस पार्टी केंद्र और राज्य सरकार के निष्ठुर रवैये के खिलाफ किसानों और आदिवासियों के संघर्ष में उनके साथ खड़ी है। प्रधानमंत्रीजी और मुख्यमंत्रीजी को अपने अहं को भूलकर उनकी जायज मांगों को मानना चाहिए।’ 

इससे पहले कांग्रेस ने आंदोलनकारी किसानों का समर्थन करते हुए कहा कि यह सिर्फ महाराष्ट्र के किसानों का आंदोलन नहीं है बल्कि पूरे देश के किसानों का आंदोलन है। इस आंदोलन को कांग्रेस के अतिरिक्त एनसीपी, शिवसेना और एमएनएस का भी समर्थन प्राप्त है। 

उधर, महाराष्ट्र सरकार इन किसानों को मनाने में जुटी है। सीएम फडणवीस ने सोमवार दोपहर विधानसभा में किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। आजाद मैदान में डटे करीब 30 हजार किसान विधानसभा घेरने पर अड़े हैं। 

Related Articles

Back to top button