अन्तर्राष्ट्रीय

रियो डी जनेरियो के बार में गोलीबारी में चार लोगों की मौत

रियो डी जनेरियो : ब्राजील के रियो डी जेनेरियो राज्य के बेलफ़ोर्ड रोक्सो शहर के एक बार में हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक समूह बंदूकों के साथ वहां पर आया और लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। अग्निशमन विभाग के प्रेस कार्यालय के मुताबिक, शनिवार रात की घटना के बाद निवासियों द्वारा अज्ञात लोगों को अस्पतालों में ले जाया गया था और आशंका थी कि मरने वालों की संख्या अधिक हो सकती है। इस घटना में कम से कम चार लोग मारे गए और सात घायल हो गए। सुरक्षा अधिकारियों इस हमले के पीछे के मकसद को बताने में असमर्थ हैं। लेकिन इसका ब्राजील में हुई हिंसा से कुछ संबंध जरूर है। ब्राजील का दूसरा सबसे बड़ा शहर रियो डी जनेरियो, प्रतिद्वंद्वी गिरोहों और पुलिस-अपराधियों के बीच रोज हो रही गोलीबारी से तबाह हो रहा है। यहां बताने लायक है कि ब्राजील का दूसरा सबसे बड़ा शहर रियो डी जनेरियो, प्रतिद्वंद्वी गिरोहों और पुलिस-अपराधियों के बीच रोज हो रही गोलीबारी से तबाह हो रहा है। ब्राजील में इससे पहले भी कई बार फायरिंग हो चुकी है। पिछले महीने उत्तर ब्राजील के बेलेम शहर के एक बार में बंदूक धारियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। स्थानीय मीडिया के अनुसार अंधाधुंध फायरिंग से बार में मौजूद 11 लोगों की मौत हो गई थी। हमला करने वाले लोगों ने चेहरे को नकाब से ढका हुआ था। वेबसाइट के अनुसार, 7 हमलावरों ने गोलीबारी की जो मोटरसाइकिल और 3 कारों से बार में पहुंचे थे। हमले के बाद सभी हमलावर फरार हो गए। हालांकि हमले के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। हमले के ठीक बाद कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किए गए थे। ब्राजील में इसके पहले हत्याएं पड़ोस के गुआम क्षेत्र में भी हुईं थी, जो कि महानगरीय बेलेम क्षेत्र के सात सबसे हिंसक स्थानों में से एक है। यहां सुरक्षा बढ़ाने के लिए मार्च में सैनिकों का एक जत्था भेजा गया था। साल के शुरुआती 3 महीनों में ब्राजील के पारा राज्य में कई हिंसक घटनाएं हुईं। इन हिंसक घटनाओं में अब तक कुल 756 मौतें हो चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button