फीचर्डस्पोर्ट्स

रुचिता विर्नेकर ने कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम किया रौशन

lydiaभारत की रुचिता विर्नेकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर  स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया है। यह नौवीं एशियन 10 मीटर (एयर/पिस्टल) चैम्पियनशिप की आखिरी स्पर्धा थी।

सांकेतिक फोटो

रुचिता विर्नेकर ने एयर पिस्टल स्पर्धा में जाता कांस्य पदक

रूचिता विर्नेकर ने फाइनल में 175.5 का स्कोर किया। वहीं चीन की मेंगशुहे झांग ने 198.8 का स्कोर कर स्वर्ण पदक हासिल किया। झांग की हमवतन युएमेइ लिन ने 194.3 का स्कोर कर रजत पदक पर कब्जा जमाया।

भारत ने इसी के साथ इस स्पर्धा का अच्छा अंत किया है। उसके हिस्से इस चैम्पियनशिप में कुल 32 पदक आए हैं जिसमें 14 स्वर्ण, 10 रजत और आठ कांस्य शामिल हैं।

भारत के लिए इस प्रतियोगिता में सबसे अच्छा प्रदर्शन शाहजार रिजवी ने किया। उन्होंने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा में जीतू राय को रजत पदक मिला।

 

Related Articles

Back to top button