अन्तर्राष्ट्रीय

रूस ने यूक्रेन को लेकर नाटो की निंदा की

ruमास्को। रूस ने यूके्रन संकट का इस्तेमाल करने के प्रयास करने को लेकर गुरुवार को नाटो की खिंचाई की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक रूस के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है ‘‘नाटो ने रूस के बढ़ते सैन्यीकरण का उदाहरण देकर यह साबित करने का प्रयास किया है कि यह खंड अभी भी जरूरी है।’’ बयान में कहा गया है ‘‘हाल के महीनों में हमने नाटो के महासचिव एंडर्स फॉग रासमुसेन का कोई भी सकारात्मक एजेंडा या यूक्रेन में स्थिति सामान्य बनाने के लिहाज से काम नहीं देखा है।’’ रूस ने कहा कि उसे नाटो को कुछ विशेष राजनीतिक वैधता वहन करने वाले और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सहित अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं को धता बताने वाला ‘कुलीन क्लब’ के रूप में खुद को देखे जाने से कोई हैरत नहीं हो रही है।

Related Articles

Back to top button