अन्तर्राष्ट्रीय

रूस: बाढ़ के बाद 400 लोग अस्पताल में भर्ती, बिजली ठप 4000 लोग अंधेरे में…

रूस के इरकुत्स्क क्षेत्र में बाढ़ के बाद 400 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और 13 लोग अभी भी लापता है। नागरिक रक्षा, आपतकाल एवं आपदा राहत उप मंत्री पावेल बरिशेव ने शनिवार को यह जानकारी दी। बरिशेक ने कहा कि दुभार्ग्यवश बाढ़ में 22 लोगों की मौत हो गई।

410 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, 2165 घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और 13 लोग अभी भी लापता हैं। उन्होंने कहा जून के अंत तक भारी बारिश और बाढ़ से 33 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने आपातकाल की घोषणा की है और राहत एवं बचाव कार्य अभियान शुरू किया गया है।

4000 लोग अंधेरे में :-
रूस के ऊर्जा मंत्री के अनुसार बाढ़ के बाद लगभग एक हजार लोग बिना बिजली के रह रहे हैं। रूस के उप प्रधानमंत्री विटाले मुटको ने आज संवाददाताओं को बताया क्षेत्र में सामाजिक बुनियादी ढांचे को पुनस्थार्पित करने के लिए करीब 8.5 अरब रुबल्स यानी 13.33 करोड़ डॉलर की जरूरत होगी।

Related Articles

Back to top button