टॉप न्यूज़ब्रेकिंगराष्ट्रीय

रेलवे ने महिलाओं के लिए किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली : रेलवे ने महिला यात्रियों के लिए बड़ी और अहम घोषणा की है। इसके तहत अब रेलवे महिलाओं के लिए जनरल डिब्बे में अलग से गुलाबी रंग की सीटे देगा। इसके अलावा भारतीय रेलवे सीटों के संग ट्रेन की एक बोगी को महिलाओं के लिए आकर्षित करेगा। अपने यात्रियों की सुख-सुविधाएं देने के लिए रेलवे लगातार काम करता रहता है। साथ ही यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सेवाएं देने का प्रयास करता है। भारतीय रेलवे ने महिला यात्रियों के लिए बड़ी घोषणा की है, जिससे उनका सफर सुरक्षित होगा। भारतीय रेलवे अब गाड़ी में महिलाओं के लिए अलग से रिसर्व सीटें देगा और उन्हें आरामदायक सफर की सुविधा देगा। महिलाओं के सफर को आसान बनाने के लिए रेलवे जनरल डिब्बों में गुलाबी रंग की सीटें देगा। इससे महिलाएं ट्रेन में भीड़ के समय अपने रिजर्व सीट की पहचान कर आराम से सफर कर सकेंगी।

गुलाबी सीटों के साथ भारतीय रेलवे महिलाओं के लिए जनरल डिब्बों को गुलाबी रंग देगा और यह डिब्बा केवल महिलाओं के लिए ही आकर्षित होगा। भारतीय रेलवे के इस फैसले से देश की लाखों महिलाओं को फायदा होने वाला है। भारतीय रेलवे ने महिलाओं के लिए न्यू बोंगाईगांव से गुवाहाटी जाने वाली ट्रेन के एक डब्बे को गुलाबी रंग दिया है और इसके अलावा मुरकॉन्गसेलेक ट्रेन को भी रंगा है।

Related Articles

Back to top button