फीचर्डराष्ट्रीय

रेल मंत्री सुरेश प्रभु को किया ट्वीट तो मिल गई लड़कियां

l_suresh-prabhu-1464173361इन दिनों रेल मंत्री सुरेश प्रभु को ट्वीट करने के बाद तुरंत प्रभाव से सहायता मिलने का मामला छाया हुआ है। ऐसी ही एक राहत पश्चिम बंगाल के एक परिवार को मिली। पश्चिम बंगाल की दो लापता लड़कियों को एक ट्वीट ने उनके परिवार से मिलवा दिया। 

इन लापता लड़कियों में से एक के पिता ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु को ट्वीट कर उनकी मदद मांगी थी। इस ट्वीट से पूरा रेलवे ऐक्शन में आ गया और दोनों लापता लड़कियां नासिक में सीएसटी की ओर जाने वाली ट्रेन में मिलीं।

बताया जा रहा है कि तनीषा चंद्रनाथ चटराज और अनिंदिता स्वपन भौमिक पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले की रहने वाली हैं। पिछले हफ्ते अनाउंस हुए सीबीएसई के 12वीं के परीक्षा नतीजों में उन्हें उम्मीद से कम नंबर मिले थे, इसलिए वे दोनों घर से भाग गईं। 

दोनों लड़कियों की उम्र 18 साल है। शनिवार को जब वे घर नहीं लौटीं तो उनके माता-पिता ने पुलिस में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। स्थानीय पुलिस ने दोनों लड़कियों के फोन ट्रैक कर पता लगाया कि वे मुंबई की ओर जा रही हैं। इसके बाद तनीषा के पिता ने मदद की गुहार लगाते हुए रेल मंत्री को ट्वीट कर दिया।

 
 

Related Articles

Back to top button