अपराधटॉप न्यूज़दिल्लीराज्य

लड़के नेे लड़की से पूछा प्‍यार करती है या नहीं, मना करते ही मार दी गोली

गाजियाबाद: संबंध से इन्कार करने पर युवक ने 18 वर्षीय चचेरी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना थाना मसूरी क्षेत्र में सोमवार शाम की है, जब किशोरी भाभी के साथ इफ्तारी के लिए पकौड़ी तल रही थी। इसी दौरान आरोपित आया तो भाभी ने उसका विरोध किया। आरोपित ने किशोरी से पूछा तो उसने संबंध से इन्कार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने एक के बाद एक तीन गोली मारकर किशोरी की हत्या कर दी।

बकरा ईद पर होने वाला था निकाह

एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि घटना करीब साढ़े छह बजे मसूरी के बाजीगरान मोहल्ले की है। हत्यारोपित रिजवान को को मौके से गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया है। वह चिरंजीव विहार में हेयर सैलून पर काम करता था और लॉकडाउन के बाद से घर पर ही था। चचेरी बहन से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बारे में लड़की की छोटी भाभी को पता चला तो उन्होंने विरोध किया।

भाभी ने समझाया था

सोमवार को आरोपित उनके घर आया तो भाभी ने उसे समझाते हुए जाने को कहा। इस पर आरोपित ने लड़की से पूछा कि तू बता दे हमारे बीच संबंध है कि नहीं। लड़की के इन्कार करते ही आरोपित ने तीन गोली मार दी। किशोरी के भाई का कहना है कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता। मगर बहन की शादी बचपन में ही पिलखुवा निवासी फुफेरे भाई से तय हो गई थी। इसी साल शादी होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन पड़ गया। अब बकरा ईद पर दोनों का निकाह होना तय किया था।

मौके से नहीं भागा

एसएचओ उमेश पंवार ने बताया कि दोनों के घर आसपास ही हैं। शाम को किशोरी के पिता घर के बाहर बैठे हुए थे। उनके सामने ही आरोपित आया और घटना को अंजाम देने के बाद भागा नहीं। भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button