अद्धयात्म

लव राशिफल: आज प्रेम के मामले में किन राशियों का दिन है अच्छा, जानिए

मेष- पति-पत्नी में पुरानी बातों को लेकर अनबन हो सकती है। किसी समारोह में लड़ाई हो सकती है। बच्चों का रिजल्ट भी निराशा का कारण बन सकता है। आपके लव पार्टनर की आपसे बहुत उम्मीद है। आप अपने वादे पूरे करने में सफल होंगे।

वृषभ- प्रेमी के साथ समय बिताने का अच्छा मौका है। आज आपका प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। उसे मनाने की कोशिश करेंगे।

मिथुन- आज आप खुश और ताजा महसूस करेंगे। दिमाग में बहुत सारे आइडिया चल रहे हैं। लवर के साथ डेट पर जा सकते हैं। यात्रा लंबी हो सकती हैं। अगर आप अकेले है तो आपको लाइफ पार्टनर या कोई मित्र मिल सकता है।

कर्क- नौकरी की परेशानी का असर प्रेम के रिश्तों में भी रहेगा। अकेलापन महसूस कर सकते हैं। मित्रों के साथ समय बिताएं अच्छा लगेगा।

सिंह- मन विचलित रहेगा। साथी पर शक भी कर सकते हैं। जीवनसाथी से शिकायत रहेगी कि वह अपना निर्णय थोप रहे हैं जरूरत है साथी पर विश्वास करने की। गिफ्ट आदि खरीदें, फूल ले जाएं। घर परिवार का सहयोग रहेगा। बच्चों पर गुस्सा कम करें।

कन्या– परिवार की जरूरतों को पूरा करते दिन बीतेगा आज ध्यान बच्चों पर केंन्द्रित रहेगा। व्यर्थ के खर्चे से बचें। आपको शांत वातावरण पसंद है। प्रेमी और साथी की गलतियों को माफ कर देंगे। शाम को मूवी आदि जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं।

तुला- किसी भी कार्य को पूरा करने की जल्दबाजी न करें। अपने लव पार्टनर को परिवार से मिलवा सकते हैं। प्रेमी की सेहत खराब हो सकती है। जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। उसके साथ भविष्य की प्लानिंग करेंगे।

वृश्चिक – विवाहित जनों के लिए आज का दिन कुछ अच्छा नहीं रहेगा तनाव में रहेंगे। शाम तक आपका तनाव खत्म हो जाएगा। दिन अच्छा बितेगा।

धनु– बहुत सारे मित्र या प्रेम संबंध आज आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। प्रेम के भाव में राहु और मंगल लव लाइफ में कड़वाहट ला सकता है। जीवनसाथी से फायदा मिलेगा। नौकरी में अचानक तरक्की हो सकती है।

मकर– धन के मामले में दिन अच्छा है। अगर बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं तो दिन सार्थक है। आप आज व्यस्त रह सकते हैं। जीवनसाथी को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ– प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। अगर आप अकेले हैं तो वेडिंग साइट पर जा कर अपने लिए जीवनसाथी चुन सकते हैं। सोशल मीडिया पर छाये रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमना पसंद करेंगे।

मीन– अपनी वाणी में मधुरता लाएंगे। रिश्ते में प्रेम का होना जरूरी है। किसी भी प्रकार की रोकटोक आपस में दूरियां बढ़ा सकती हैं।

Related Articles

Back to top button