टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

लियोनार्डो डिकैप्रियो भी आयेंगे RSS के पार्टी में

Leonardo-Dicaprio_576cd0f20fae7एजेंसी/ लंदन : राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ लगातार अपनी छवि सुधारने के प्रयास में जुटा हुआ है। पहले इफ्तार पार्टी में 140 देशों के प्रतनिधियों को न्योता देना, जिसमें मुस्लिम कंट्री भी है और अब हॉलीवुड स्टार और टाइटैनिक फेम स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो को आमंत्रण। कैप्रियो को संघ ने ब्रिटेन में होने वाले एक कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजा है।

कार्यक्रम लंदन से 45 किमी दूर ल्यूटन में होने वाला है। कैप्रियो वहां गो रक्षा पर अपनी बात रखेंगे। कैप्रियो मीट फ्री डाइट को सपोर्ट करने वालों में से है। इस कार्यक्रम का आयोजन हिंदू स्वंय सेवक संघ कर रही है। 29-31 जुलाई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कैप्रियो के अलावा बिजनेस टायकून और वर्जिन ग्रुप के फाउंडर रिचर्ड ब्रेनसन भी शामिल हो सकते हैं।

संस्कृति महाशिविर नाम के इस प्रोग्राम में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी भाग लेंगे। 31 जुलाई को बागवत का भाषण है। इस दौरान वो केंटरबरी के आर्कबिशप जस्टिन बेल्वे से भी मुलाकात कर सकते हैं। इस प्रोग्राम में 10,000 लोगों के शामिल होने की संभावना है। अब सवाल ये है कि इन दो को ही क्यों प्रोग्राम के लिए आमंत्रित किया गया।

दरअसल, डिकैप्रियो और ब्रेनसन वेजिटेरियन डाइट के बड़े समर्थक रहे हैं। डिकैप्रियो तो खुले तौर पर मीट फ्री डाइट पर जोर देते हैं। दूसरी ओर, ब्रेनसन ने घोषणा की थी कि वे जल्द ही एक वेजिटेरियन एयरलाइन शुरू करने का प्लान बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर सर डेविड एटनबरो भी इस इवेंट में शिरकत करेंगे। हिंदू स्वयंसेवक संघ 1968 से ब्रिटेन में एक्टिव है। बीते साल ब्रिटेन सरकार ने इसकी एक्टिविटी की भी जांच की थी।

Related Articles

Back to top button