अन्तर्राष्ट्रीयब्रेकिंग

लीबिया तट पर नाव पलटी, 100 के मरने की आशंका


त्रिपोली : लीबिया में नौका पलटने से 100 से अधिक प्रवासियों के मरने की आशंका जताई जा रही है। लीबिया नौसेना के प्रवक्ता अयूब कासेम के हवाले से बताया कि नौसेना को तीन बच्चों के शव भी मिले हैं और साथ में 16 को बचाया गया है। उन्होंने कहा कि यह नौका रबड़ से बनी गई थी और इसमें क्षमता से अधिक लोग सवार थे। इस नौका से बचाए गए एक पीडि़त के मुताबिक, नौका में अफ्रीका और अरब देशों के लगभग 125 लोग सवार थे, जिसमें दर्जनभर महिलाएं और बच्चे भी थे। लीबिया की नौसेना ने बीते दो सप्ताह में देश के पश्चिमी तट से लगभग 2,000 प्रवासियों को बचाया है और 30 से अधिक लोगों के शव बरामद किए हैं।

Related Articles

Back to top button