अन्तर्राष्ट्रीय

लीबिया में संघर्ष, 24 मरे

17 lybiaत्रिपोली। लीबिया के दूसरे सबसे बड़े शहर बेनघाजी में शुक्रवार को एक मिलीशिया समूह और कुछ इस्लामी आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और 14० से अधिक घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक शहर के अलमार्ज और अबयार अस्पताल को चार-चार गाला अस्पताल को सात और बेनघाजी चिकित्सा केंद्र को नौ शव मिले हैं। संघर्षों में अब तक 146 लोग घायल हो चुके हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सेवानिवृत्त मेजर जनरल खलीफा हफ्तर के नेतृत्व में लड़ाकों के समूह ने सुबह बेनघाजी इस्लामवादी सशस्त्र समूह पर हमला कर दिया। हफ्तार के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय सेना विभिन्न आतंकवादी समूहों का सफाया कर बेनघाजी को आतंकवाद मुक्त करने की तैयारी में है। उन्होंने कई आतंकवादी ठिकानों पर गोलीबारी की। स्थानीय मीडिया का कहना है कि मुठभेड़ के दौरान हल्के और भारी दोनों हथियारों के प्रयोग किए गए। दोनों पक्षों के बीच लड़ाई अब भी जारी है इस समय लड़ाई का केंद्र सिदी फराज और हवारी क्षेत्र है। लीबिया में चीफ ऑफ स्टाफ अब्देसलेम जदल्लाह अल-सालिहिन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह हमला आंतरिक सरकार द्वारा अधिकृत नहीं था। उन्होंने कहा कि वह सशस्त्र बल द्वारा बेनघाजी पर नियंत्रण की कोशिश करने वालों का विरोध करते हैं। लीबिया के कार्यकारी प्रधानमंत्री अब्दुल्लाह थिन्नी ने इन संघर्षों की निंदा की है।

Related Articles

Back to top button