ज्ञान भंडार

लूमिया सिरीज का आखिरी स्मार्टफोन भारत में लॉंच, जानिए क्या है खासियत

Untitled-1460039364 (1)एजेन्सी/ मल्टिनेशनल कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने नया स्मार्टफोन लॉंच किया है। लूमिया 650 अब भारतीय बाजार में अमेजन इंडिया पर उपलब्ध है। गौरतलब है कि माइक्रोसॉफ्ट ने काफी संबे अर्से बाद कोई स्मार्टफोन लॉंच किया है।

आपको बता दें कि यह लूमिया सिरीज का आखिरी स्मार्टफोन है। इसके बाद कंपनी लूमिया सिरीज के फोन नहीं बनाएगी। इसकी जगह माइक्रोसॉफ्ट ‘सर्फेस’ नाम से नया फोन बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है।

इस वक्ट कंपनी अपने कोर प्रोडक्ट्स को ज्यादा वरीयता दे रही है। ऐसे लूमिया के ग्राहक वर्ग के लिए बेशक एक अच्छी खबर है। यह फोन इससे पहले यूएस और कनाडा में लॉंच हो चुका है।

इस फोन को फरवरी में ही इन देशों में लॉंच कर दिया गया था। इसे भारतीय बाजारों में पहुंचने समय लगा। इन दिनों लूमिया का कोई नया हैंडसेट मॉडल बाजार में उपलब्ध नहीं है।

क्या हैं फीचर्स?

लूमियां 650 मॉडल में 16GB इंटरनल मेमोरी है। रैम 1GB है। इस फोन की सक्रीन 5.0 इंच है। स्क्रीन रिजल्यूशन 720p है। LED फ्लैश के साथ कैमरा 8MP है। इसकी शिपिंग 30 अप्रैल से शुरु होगी

क्या है कीमत?

अमेजन इंडिया पर आप इसे 16,599 रुपए में खरीद सकते हैं। इस कीमत में आप को व्हाइट मॉडल मिलेगा। ब्लैक मॉडल लेने के लिए आपको 16,700 रुपए देने होंगे। साथ ही अन्य कई ई-कॉमर्स साइट पर यह फोन उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button