फीचर्डलखनऊ

लेखक के.पी. सक्सेना का निधन, अखिलेश ने जताया शोक

kppलखनऊ (दस्तक ब्यूरो)। पद्मश्री से सम्मानित मशहूर लेखक एवं व्यंग्यकार के. पी. सक्सेना का गुरुवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे। ‘स्वदेश’  ‘लगान’  ‘हलचल’ और ‘जोधा अकबर’ जैसी फिल्मों की पटकथा और संवाद लिखने वाले सक्सेना ने आज (गुरुवार) सुबह लगभग 8.3० बजे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें 31 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सक्सेना के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सक्सेना के चले जाने से हिन्दी साहित्य जगत और विशेष रूप से हास्य-व्यंग्य विधा को अपूरणीय क्षति पहुंची है। सरकार की तरफ से जारी बयान में अखिलेश ने कहा कि पद्मश्री सम्मान से विभूषित सक्सेना लखनवी तहजीब एवं संस्कृति के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने फिल्मों के लिए पटकथाएं लिखकर फिल्म जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उन्हें अच्छी पटकथा लिखने के लिए फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामांकित भी किया गया था।

Related Articles

Back to top button