राष्ट्रीय
वडोदरा: अंतरराष्ट्रीय पतंगोत्सव में कई देशों के दिग्गज पतंगबाज करेंगे शिरकत


वडोदरा। आगामी शनिवार को वडोदरा सेंट्रल जेल के सामने स्थित मैदान पर अंतरराष्ट्रीय पतंगोत्सव का आयोजन किया जाएगा। गुजरात राज्य पर्यटन निगम व वडोदरा महानगर सेवा सदन के सहयोग से आयाोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय पतंगोत्सव में चीन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अजेर्ंटीना, बेल्जियम, कंबोडिया व ब्राजील के पतंगबाजों सहित देश के विविध राज्यों के पतंगबाज भाग लेंगे।