टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

वरुण गाँधी नही होंगे कांग्रेस में शामिल

Varun-gandhiएजेंसी/ नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष और सुल्तानपुर से सांसद वरूण गांधी ने अपने कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों को खारिज कर दिया। इस मामले में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के कांग्रेस में शामिल होने की संभावनाऐं जताई जा रही हैं। भाजपा सांसद वरूण गांधी ने इस दौरान कहा कि यदि कोई यह सोचता है कि वरूण गांधी कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं तो फिर यह उनका पागलपन है।

यही नहीं उनके यह भी कहा कि लोगों को उनके बारे में कुछ ही जानकारी है। यदि वे ऐसा विचार करते हैं तो वे गलती करते हैं। सांसद वरूण गांधी ने सोश्यल मीडिया पर प्रसारित जानकारियों को लेकर कहा कि सोश्यल मीडिया वर्तमान बौद्धिक उल्टियां करने के अड्डे के तौर पर बदल गया है।

उनका कहना था कि इस तरह की किसी भी बात का जोरदार खंडन किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि वे भारतीय जनता पार्टी में थे और भाजपा में ही रहेंगे। वे अपनी पार्टी के अभिन्न अंग हैं। जिससे किसी भी तरह की दूरी के बारे में वे विचार नहीं कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button